Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BJP का पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम: राज्य सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर मौज-मस्ती करने रायपुर चली गयी

0 463

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

प्रदेश भाजपा ने बुधवार को पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम चलाया. राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर निशाना साधा. भाजपा, रांची महानगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दुमका और राज्य की बेटी अंकिता की हत्या राज्य सरकार पर कलंक है. अंकिता सहित झारखंड की बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं. पर राज्य सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर मौज-मस्ती करने रायपुर चली गयी है. आज पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ता अपराध चिंतनीय है. अंकिता को इंसाफ दिलाने तक भाजपा आंदोलन जारी रखेगी. मौके पर जिला स्कूल मैदान से कचहरी चौक स्थित कमिश्नरी ऑफिस तक में पार्टी नेताओं ने घड़े के साथ आक्रोश यात्रा भी निकाली. इसमें विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता समेत अन्य भी शामिल हुए.

- Advertisement -

तुष्टिकरण की राजनीति से बचे सरकार

सीपी सिंह ने कहा कि अंकिता के हत्यारे शाहरुख़ और उसके साथियों को जल्द से जल्द फांसी हो. फास्ट ट्रैक कोर्ट में इसकी सुनवाई की जाये. मृतक के परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा मिले. साथ ही सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए. तुष्टिकरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकने में सरकार गंभीरता दिखाये.

Report By :- NATASHA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309