Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा : मीडिया के सामने आई नाबालिक लड़की – कहा मुझे धर्म बदल कर निकाह करने का बनाया जा रहा था दबाव मना करने पर दुबई वाले भाई को बेचने की देता था धमकी

0 554

NEWS DESK, NATION EXPRESS, दुमका

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी शाहरुख के सहयोगी नईम की गिरफ्तारी के बाद अब कई खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को पुराना दुमका की रहने वाली एक नाबालिग मीडिया के सामने आई। लड़की ने बताया, ‘नईम उस पर धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर अपने दुबई वाले भाई को बेचने की धमकी देता था। कुछ दिन बाद ही इन्होंने अंकिता को जला कर मार दिया।’

पीड़िता ने कहा, ‘घटना पिछले साल की है। वह कोचिंग जाना-आना करती थी। उस समय नईम ना सिर्फ उसके साथ छेड़खानी किया करता था, बल्कि उसकी बात नहीं मानने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देता था। फोन नंबर मांगता था।’

- Advertisement -

नईम ने मुझे अगवा कर लिया
पीड़िता ने बताया, ‘एक दिन मैं घर के सामने गली में खड़ी थी, तब नईम ने मुझे अगवा कर लिया। एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में परिजनों की शिकायत पर दुमका पुलिस ने मुझे छुड़ाया। पोक्सो एक्ट के तहत नईम जेल भेजा गया था, लेकिन जब वह जमानत पर छूटा तो मेरे परिवार को केस उठा लेने की धमकी देने लगा। इस बीच, अंकिता को जलाकर मार देने की घटना सामने आई। इसमें भी नईम शामिल है, यह सुनने के बाद मेरा परिवार खौफ में है।’

इसके अलावा, नईम ने उसी मोहल्ले की एक केवट परिवार की शादीशुदा महिला को भी अगवा कर लिया था। लगभग तीन महीने तक उसे साथ रखा। बाद में महिला के परिजनों ने पुलिस की मदद ली तब जाकर उस महिला को छुड़ाया जा सका।

60 रुपए के पेट्रोल से अंकिता को जलाया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंकिता हत्याकांड में नईम की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। उसी ने शाहरुख को ऐसा करने के लिए उकसाया। घटना की रात उसने खुद 60 रुपए का पेट्रोल खरीदकर शाहरुख को दिया था।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं
अंकिता की मौत के बाद दुमका पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। इससे पहले पुलिस ने अंकिता की उम्र 19 साल बताई गई थी। जिसे अब सुधार कर 15 साल किया गया है। इसके बाद पोक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

ankita singh dumka news - जानिए अंकिता सिंह की दर्दनाक मौत की कहानी, अंकिता  को शाहरुख़ ने जिन्दा जलाया, - KDB LIVEऐसी जली अंकिता कि अंगों ने काम करना किया बंद
दुमका की नाबालिग बेटी अंकिता को दरिंदों ने कुछ ऐसे जलाया कि उसके शरीर में पूरा मवाद (पस) भर गया था। यह बात उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकल कर सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ से उसे जलाया गया था और इस वजह से शरीर के ऊपर की हर परत में मवाद भर गया था।

यही वजह रही कि लगभग 40% जलने के बाद भी उसके शरीर के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था। फिर भी मन से मजबूत अंकिता ने अपने शरीर के घावों के आगे सरेंडर कर दिया और दम तोड़ दिया।

पेंटर है नईम के पिता
नईम के पिता पेंटर हैं। वह भी पेंटिंग का काम करता है। शाहरुख अपने मामा के साथ काम में हाथ बंटाता था। मूलतः दुमका के रानीश्वर प्रखंड के आसनबनी गांव के रहने वाले शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद वह जरुआडीह स्थित अपने ननिहाल में रहता है। उसके मामा राज मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि बड़ा भाई सलमान मोटर मेकैनिक है।

NCW की टीम ने अंकिता के कमरे को बारीकी से जांचा, 2 को सौंपेगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अवर सचिव शिवानी डे और लीगल काउंसलर शालिनी सिंह बुधवार को दिल्ली से दुमका पहुंचीं। घर के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। जिस कमरे में अंकिता के साथ घटना हुई थी, वहां एक-एक चीज को बारीकी से देखा। शिवानी डे ने कहा कि आयोग की चेयरमैन के आदेश पर जांच हो रही है।

रांची में DGP से मुलाकात के बाद टीम शुक्रवार तक रिपोर्ट चेयरमैन को दे देगी। शालिनी ने कहा कि सोशल मीडिया में अंकिता की तस्वीरों को वायरल किया जा रहा है। यह गलत है।

शाहरुख ने खिड़की से पेट्रोल डाल आग लगा दी थी
23 अगस्त को अंकिता दुमका के जरुवाडीह मोहल्ले में अपने घर में सोई हुई थी। तभी लगभग 5 बजे पड़ोस के शाहरुख हुसैन ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पांच दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था।

2 साल से परेशान कर रहा था शाहरुख
शाहरुख अंकिता को 2 साल से परेशान कर रहा था। दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। अंकिता ने इसकी शिकायत अपने पिता से भी की थी, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने आगे कदम नहीं उठाया। इसके बाद जब शाहरुख ज्यादा परेशान करने लगा तो वो पुलिस में शिकायत करने पहुंचे, लेकिन शाहरुख के बड़े भाई ने माफी मांग ली। कहा कि वो अब ऐसा नहीं करेगा। कुछ दिन शांत रहने के बाद उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं। बीते 15 दिनों से वो अंकिता को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा था।

IPS बनना चाहती थी अंकिता
अंकिता सिंह तीन भाई-बहनों में मंझली थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि 12 साल का छोटा भाई फिलहाल पढ़ रहा है। अंकिता IPS बनना चाहती थी। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक बिस्किट कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। परिवार में दादा-दादी हैं। उसकी मां की मौत पिछले साल हो चुकी है।

Report By :- ANUSHKA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, दुमका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309