मंगलम प्लाईवुड गोलीकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा : व्यवसायी के 15 लाख रुपया को डबल करने का लालच देकर अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रूपये छिनने को लेकर हुए विवाद में मेन रोड में अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी सौरभ साबू को गोली मार दी थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में चंदन दास, अमन कुमार और अब्दुल नबी सैयद शामिल है. सभी अपराधियों को बंगाल और रांची से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से पुलिस ने घटना में उपयोग किए बाइक समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है

- Advertisement -
पैसा दोगुना करने का दिया गया था झांसा
सभी अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमन कुमार उर्फ गुड्डु ने पूछताछ में बताया कि उनकी जान पहचान डेलीमार्केट स्थित मंगलम प्लाईवुड दुकान के मालिक संजय चौधरी से करीब एक-डेढ़ साल पहले से था. अमन कुमार उर्फ गुड्डु के द्वारा संजय चौधरी को पैसा दोगुना करने का प्लान बताया. इस पर संजय चौधरी इनके बातो पर विश्वास किया. अमन कुमार उर्फ गुड्डू ने घटना के दिन नगद 15 लाख रुपया संजय चौधरी को लाने बोला और इसके बदले उसके खाता में आधा घंटा के अन्दर आरटीजीएस के माध्यम से डबल पैसा भेजने का बात तय हुआ. बात तय होने के बाद अमन कुमार उर्फ गुड्डू ने अपने कुछ दोस्तों के साथ उस पैसा को लूटने का प्लान बनाया.
पैसा लूट नहीं पाये तो गोली मारकर भाग गये
21 अक्टूबर को 11.30 बजे सुबह में सौरभ साबू के द्वारा एक बैग में 13 लाख रुपया लेकर विष्णु गली स्थित मंगलम प्लाईवुड दुकान आया. उस समय दुकान में विष्णु चौधरी मौजूद थे. जैसे ही सौरभ साबू बैग लेकर दुकान के अन्दर घुसा तो रेकी कर रहे अपराधियों के द्वारा इसकी सूचना अपने अन्य दोस्तों को दी गई. सूचना मिलते ही अमन कुमार उर्फ गुड्डू, अब्दुल नबी सैय्यद एवं अन्य अपराधी दुकान के अन्दर घुसा और पैसे के बारे में पूछताछ करने लगा. विष्णु चौधरी एवं सौरभ साबू के द्वारा बैग में रखा 13 लाख रुपया उक्त तीनों को दिखाया और वादे के अनुसार डबल पैसा उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजने को बोला. उसी वक्त पीछे से अन्य अपराधकर्मी भी उसी दुकान में आ गये. उसके आते ही अपराधियों के द्वारा विष्णु चौधरी और सौरभ साबू से पैसा भरा बैग मांगने लगे. नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देते हुये रुपया भरा बैग छिनने लगा. विष्णु एवं सौरभ द्वारा विरोध करने पर अपराधियों के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से फायरिंग कर दिया. इसी क्रम में सौरभ के बाये हाथ में गोली लगी लेकिन अपराधी रुपया वाला बैग लेकर भाग नहीं पाये. हल्ला होने पर अपराधी बाइक से बड़ा तालाब की ओर भाग गये.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI