Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता : कोकर लूटकांड का किया खुलासा साथ ही पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

0 399

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची पुलिस ने 24 अगस्त की सुबह को कोकर भाभा नगर रोड में हुई छिनतई की घटना का उद्वेदन कर लिया है। आज इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। रांची एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि कोकर चौक के नजदीक एक बाउंड्री वॉल के अंदर कुछ अपराधी एकजुट होकर गंभीर अपराध की योजना बना रहे हैं। इसके बाद सिटी एसपी और सदर डीएसपी के वेरिफिकेशन के बाद बताए गए स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में 6 अपराधी लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ पकड़े गए। वहीं तीन अपराधी भागने में सफल रहे।

- Advertisement -

लूट की घटना में स्वीकारी संलिप्तता
इन अपराधियों से पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि भाभा नगर रोड में हुई छिनतई की घटना के साथ-साथ अन्य कई कांडों में उनकी सहभागिता रही है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल सात मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद किया है। इसके अतिरिक्त जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। वहीं भाभा नगर में लूट के दौरान इस्तेमाल किए गए स्कूटी, पिस्टल, लूटे गए रुपए और मोबाइल भी बरामद किया।

बरियातू पीएसडी पहाड़ से भी हुई गिरफ्तार
इसके अतिरिक्त रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बरियातू पीएचडी पहाड़ पर कुछ अपराधी हथियार गोली के साथ छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। इसमें सदर थाना, मेसरा ओपी और खेलगांव प्रभारी शामिल थे। इस टीम ने यहां छापेमारी कर तीन अपराधियों को एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
अंबर कुमार राम, नीरज कुमार उर्फ सब्जी, सनी पासवान, शिव पासवान, शंकर राम, साहिल, सौरव कुमार, मोहम्मद शब्बीर कुरैशी, रोहित कुमार साव, अमित कुमार वर्मा, मनीष कुमार, राजा वर्मा, सनी कुमार और सूरज गुप्ता।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309