Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ऑफिसर की डिमांड ! मुझे बस एक रात चाहिए …… नौकरी तुझे मिल जाएगी… इंटरव्यू लेने वाले OFFICER की सेक्स डिमांड से हिलीं लड़कियां

0 686

NEWS DESK, NATION EXPRESS, ग्वालियर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बीज निगम की नौकरी की खातिर एक अधिकारी ने छात्राओं को मैसेज कर उनसे रात साथ में गुजारने की डिमांड की थी। अब बीज निगम का अफसर बर्खास्त हो चुका है।

बीज विकास निगम में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंची तीन छात्राओं से एक रात साथ बिताने की मांग करने के आरोपी अफसर को बर्खास्त कर दिया गया है। उसे मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने शोकॉज नोटिस भी दिया है। इंटरव्यू पैनल में शामिल बीज निगम के प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार तंतुवे ने ये घिनौनी हरकत छात्राओं को वॉट्सएप मैसेज कर की थी। आरोपी ने वॉट्सएप मैसेज में साफ लिखा, जॉब चाहिए तो एक रात देनी पड़ेगी। बता दें कि एक छात्रा की आठ जनवरी को शिकायत मिलने पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने आरोपी संजीव कुमार पर मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी ने क्राइम ब्रांच के सामने अपनी गलती कबूल कर ली है। डीएसपी क्राइम शियाज केएम ने बताया, बीज विकास निगम में संविदा भर्ती के लिए तीन जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू रखे गए थे। इसमें पीड़ित छात्रा सहित कई प्रतिभागी इंटरव्यू देने आए थे। इंटरव्यू पैनल में भोपाल से आया आरोपी संजीव कुमार भी शामिल था। इंटरव्यू के कुछ घंटे बाद छात्रा को आरोपी ने कॉल किया और बात करने के बाद फोन कट कर दिया। फिर वॉट्सएप से मैसेज कर यह गंदी डिमांड उसके सामने रखी। शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि आरोपी ने ठीक ऐसे ही मैसेज उसकी दो बैचमेट को भी भेजे थे।

- Advertisement -

Gwalior News Seed Corporation officer who demanded to spend night in exchange of job dismissed

क्राइम ब्रांच ने धारा 354-ए के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है। यह नोटिसेबल अपराध है। क्राइम ब्रांच ने 10 जनवरी को आरोपी को राउंडअप कर नोटिसेबल अपराध होने की वजह से नोटिस देकर छोड़ दिया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी ने तीन जनवरी को मोबाइल नंबर 7440506634 से छात्रा को कॉल किया। नाम बताते हुए इंटरव्यू के बारे में चर्चा की। फिर आरोपी बोला, मुझे प्यार चाहिए बस एक बार, बार-बार नहीं बोलूंगा। फिर वॉट्सएप पर मैसेज कर गंदी डिमांड रखी। आरोपी ने दो छात्राओं को भी यही मैसेज भेजा। छात्रा ने मैसेज डिलीट करने से पहले उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था, जो क्राइम ब्रांच को उपलब्ध करवाया है। टीम में शामिल एसआई धर्मेंद्र शर्मा, हरेंद्र राजपूत और कीर्ति अजमेरिया ने मेटा कंपनी से मोबाइल नंबर की जानकारी निकलवाई। जो सिवनी निवासी संजीव कुमार के नाम पर जारी था। शिकायतकर्ता एमएससी की छात्रा है और रीवा की रहने वाली है। जो ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा के पिता भी शासकीय सेवा से रिटायर्ड हैं।

Gwalior sex demand for job news, नौकरी के बदले में रात में सेक्स की मांग,  इंटरव्यू लेने वाले के मैसेज से लड़कियां शॉक्ड, Demand for sex at night in  exchange of job

एक घंटे में हां या न का जवाब मांगा था
मैं ग्वालियर के कॉलेज में पढ़ती हूं। तीन जनवरी को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल में मप्र राज्य बीज निगम ने मेरा जॉब इंटरव्यू करवाया था। इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद मुझे कॉल और वॉट्सएप मैसेज आने लगे। वॉट्सएप और ट्रू-कॉलर पर कॉल करने वाले का नाम आ रहा था। कॉल करने वाले ने मुझसे कहा कि वो इंटरव्यू पैनल से है।
नौकरी के लिए सेक्स की डिमांड, इंटरव्यू के बाद अफसर ने किया मैसेज; केस दर्ज  – MP Today

आज (3 जनवरी को) उसने मेरा इंटरव्यू लिया है। वॉट्सएप पर कहा कि मैं आपका सेलेक्शन करवा सकता हूं, लेकिन इससे उसका क्या फायदा होगा। मुझसे कॉल पर बात करने की मांग की। कॉल पर उसने मेरा बैकग्राउंड और पर्सनल डिटेल जानी और जॉब के बदले सेक्स की डिमांड रखी। मुझे तत्काल एक घंटे में हां या न बताने के लिए कहा। यह मेरे अलावा दो और लड़कियों के साथ हुआ। वह भी मेरे कॉलेज की छात्रा हैं। हमारे पास उसकी कॉल रिकॉर्डिंग और वॉट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट हैं। परेशान छात्रा ने उसके साथ इंटरव्यू देने पहुंची दो अन्य छात्राओं से बात की, तो पता चला कि उनके पास भी इसी तरह नौकरी के बदले इज्जत की डिमांड की गई है। परेशान छात्राएं ने अपनी तकलीफ साझा की और उसके बाद शिकायत करना तय किया। इसके बाद छात्राएं क्राइम ब्रांच पहुंचीं और शिकायत की। (जैसा पीड़ित छात्रा ने क्राइम ब्रांच को बताया)

90% बेरोजगार लोगों वाले देश में नौकरी के लिए लड़कियों को करना पड़ता है  सेक्स, हर मोहल्ले में पहुंचा एड्स! | demand physical relationship for a job  in Zimbabwe girls suffering from diseases - Hindi Oneindia

आरोपी को सिवनी से गिरफ्तार किया था
डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच को अमर सिंह सिकरवार को जिम्मेदारी दी। जांच की तो पता चला कि छात्राओं से अनैतिक मांग करने वाला आरोपी सिवनी का संजीव कुमार है। इसका पता चलते ही टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया था।

Report By :- SHILPI TRIPATHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, ग्वालियर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309