Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भैरव सिंह ने विधानसभा में नमाज कक्ष हटाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर की याचिका

0 648

NEWS DESK,  NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस संबंध में मंगलवार को जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका भैरव सिंह की तरफ से दायर की गई है। इसमें इन्होंने विधानसभा स्पीकर की ओर से जारी आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

High court scraps state recruitment policy framed in 2016 - Telegraph Indiaयाचिकाकर्ता के वकील राजीव कुमार ने बताया, ‘विधानसभा अध्यक्ष को नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने का अधिकार नहीं है। संविधान संशोधन में धर्मनिरपेक्षता को जोड़ते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार ना तो किसी धर्म को बढ़ावा देगी और ना ही उसे संरक्षित करेगी। विधानसभा जनता के पैसों से बना है। इसलिए उस परिसर में नमाज के लिए कमरा आवंटित करना असंवैधानिक है।’

- Advertisement -

क्या है मामला

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आदेश पर 2 सितंबर को नमाज के लिए कमरा नंबर TW-348 अलॉट किया गया था। इसके बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। BJP जहां इसका सदन से सड़क तक विरोध कर रही है तो अब यह मामला झारखंड हाईकोर्ट भी पहुंच गया है।

Report By :- PALAK PRIYA, NEWS DESK,  NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309