Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हालात मुश्किल सही पर जिंदगी हार नहीं मानती, किसी ने नाव पर तो किसी ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म

0 170

पटना :- दुनिया इस समय जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) से जंग लड़ रही है। भारत में इस महामारी के साथ अन्य आपदाएं भी संकट का सबब बनी हुई हैं। पहले महाराष्ट्र (MAHARASTRA) और बंगाल (BENGAL) में चक्रवात ने कहर बरपाया तो अब असम और बिहार जैसे राज्य बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे हैं। लेकिन, समस्याओं के बीच भी रफ्तार बनी रहे, इसी का नाम जिंदगी है। इसी परिभाषा को साकार स्वरूप देतीं दो घटनाएं दो राज्यों से सामने आई हैं जो बताती हैं कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों उनके बीच रास्ता बनाने का नाम ही जिंदगी है।

पहली घटना बिहार (BIHAR) की है जो फिलहाल बाढ़ से जूझ रहा है। यहां के पूर्वी चंपारन जिले में रविवार को एक 25 वर्षीय महिला ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की बचाव कार्य में प्रयुक्त हो रही नाव पर बच्ची को जन्म दिया। बता दें कि पूर्वी चंपारन जिला बिहार के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक है। जानकारी के अनुसार मां और बच्ची को बाद में एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां दोनों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।

- Advertisement -

Report By :- Ankita Choudhry (Patna) 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309