Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जेएससीए चुनाव बेहरा के आगे कमज़ोर पड़े अजय ! एसके बेहरा ने घोषणा पत्र में झारखंड क्रिकेट को नई बुलंदियों तक ले जाने का किया वादा 

0 241

SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के मशहूर उद्योगपति एसके बेहरा झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को होने वाले चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। एसके बेहरा ने घोषणा पत्र में झारखंड क्रिकेट को नई बुलंदियों तक ले जाने का वादा किया है। इसमें हर जिले में क्रिकेट का विकास, पांच जोनल अकादमियों की स्थापना, पारदर्शी शासन और खिलाड़ियों के कल्याण जैसे बड़े वादे शामिल हैं। उनकी टीम ने वादा किया है कि क्रिकेट को जमीनी स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाया जाएगा। इसके लिए राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूर्नामेंट और लीग का आयोजन होगा। स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

Jharkhand cricket association : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में उद्योगपति एसके बेहरा की टीम ने ठोका दम, घोषणा की-संस्था का कायाकल्प करने के लिए ...झारखंड के सभी 23 जिलों, उप-मंडलों और पंचायतों तक क्रिकेट को पहुंचाने का लक्ष्य है, ताकि कोई भी प्रतिभा छिपी न रहे। उनकी टीम में नंदू पटेल को उपाध्यक्ष, एसबी सिंह को सचिव और राजकुमार शर्मा को संयुक्त सचिव के रूप में मैदान में उतारा है। इसके अलावा कमेटी मेंबर में श्रवण जाजोड़िया, नवल किशोर उपाध्याय, गोपाल कृष्ण सहाय, मो. काजिर व गुरबारी हेंब्रम तथा जिला प्रतिनिधि के लिए अरुण कुमार राय, आलोक कुमार राय, प्रवीर कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शुभम कुमार मैदान में हैं। रांची| झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन 2025 का चुनाव 18 मई को होना है। हाई प्रोफाइल हो चुके इस चुनाव में मुख्यतः दो गुटों के बीच टक्कर है।

- Advertisement -

jharkhand cricket association election : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन में रांची के अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष और क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव के पद के लिए भरा नामांकन ...एक गुट की अध्यक्षता अजय नाथ शाहदेव, तो दूसरी टीम की एसके बेहरा कर रहे हैं। दोनों गुटों ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा कर रहे हैं। रांची| आगामी 18 मई को होने वाले झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की प्रबंधन समिति के चुनाव से पहले ‘द टीम’ के सभी प्रत्याशी गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया के सामने प्रस्तुत हुए। इस मौके पर उन्होंने जेएससीए के कार्यकलापों में पारदर्शिता लाने, राज्य में क्रिकेट के सर्वांगीण विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया।

Jharkhand State Cricket Association election: 'The Team' vows transparency, grassroots cricket development | The Avenue Mailअध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने स्पष्ट किया कि अगर ‘द टीम’ को मौका मिला, तो जेएससीए में पारदर्शिता स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राज्य में क्रिकेट को जमीनी स्तर से मजबूत करना है। अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके शाहबाज नदीम और सौरव तिवारी को टीम में शामिल किया गया है, ताकि उनके अनुभव का लाभ राज्य के युवा खिलाड़ियों को मिल सके। उन्होंने झारखंड में मजबूत क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और महिला क्रिकेट को भी बराबरी का मंच देने की बात कही। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय पांडे, सचिव पद के लिए सौरव तिवारी, सह सचिव पद के लिए शाहबाज नदीम चुनाव मैदान में हैं।सभी ने एक स्वर में राज्य में क्रिकेट के सुनियोजित और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता जताई।

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव का प्रचार प्रसार अब अंतिम दौर में है, लिहाज़ा लोग दबी जुबान से ये कह रहे हैं कि एसके बेहरा के आगे अजय शहदेव टिक नहीं पाएंगे अजय सहदेव पूरी तरह कमजोर पड़ गए हैं क्योंकि उनके सामने झारखंड के मशहूर उद्योगपति एसके हैं, इसी लिए इस चुनाव में कांटे की टक्कर तो देखने को नहीं मिलेगी और अजय को करारी हार का सामना करना पड़ेगा खैर चुनाव में तो सभी लोग अपने जीत का दावा करते हैं और दबी जुबान से बहुत कुछ कहते हैं लेकिन चुनाव होने के बाद यह साफ हो जाएगा की झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में किसके सर पर ताज सजेगा और कौन करारी हार का स्वाद चखेगा

Report By :-ANAMIKA TIWARI, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309