Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बंदूक की नोक पर घर में सो रही 15 साल की नाबालिक लड़की से 2 युवकों ने किया रेप

0 488

CRIME DESK, NATION EXPRESS, पलवल

Rape in Palwal: पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. आरोपियों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी.

हरियाणा के पलवल जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां रात के समय दो युवक एक नाबालिग लड़की के घर में घुस आए. एक युवक ने गन प्वाइंट पर 15 साल की लड़की के साथ रेप (Rape) किया. वहीं दूसरे युवक ने उसकी कनपट्टी पर गन लगाकर रखी थी. यहीं नहीं आरोपियों ने रेप की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी (Threat) देकर वहां से फरार हो गए.पलवल जिले में नाबालिग लड़की के घर रात के समय दो युवक घुस आए थे. एक युवक ने उसके साथ रेप किया तो वहीं दूसरे ने पीड़िता की कनपटी पर गन लगाई हुई थी. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है औऱ जल्द ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

- Advertisement -

रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाने गई लड़की के साथ दारोगा ने किया बलात्कार - Stress  Busterकैथल में 13 साल की बच्ची को घर से उठाकर रेप
वहीं हरियाणा के कैथल जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही आठ युवकों पर 5 दिन तक गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के आरोप लगे हैं. पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है. पुलिस ने परिवार की शिकायत पर गैंगरेप का केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है. सभी आरोपी गांव के हैं. लड़की ने आरोपियों के नाम उजागर कर दिए हैं.

5 दिनों तक बंधक बनाया
लड़की ने अपने बयान में मीडिया को बताया कि गांव का ही एक लड़का उसे 10 मई को उठाकर ले गया और उसे 5 दिन किसी अज्ञात जगह पर रखा. उसे बेहोशी की नशीली चीजें खिलाई गई और उसके साथ आरोपी दुष्कर्म करते रहे. शुक्रवार सुबह 3:00 बजे आरोपी उसे गांव के मंदिर के बाहर फेंक कर चले गए !

Report by :- SADAF ANJUM, CRIME DESK, NATION EXPRESS, पलवल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309