NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला सर चढ़कर बोल रहा है सूत्रों के हवाले से अमन साव गिरोह का मुख्य सरगना इरफान कांटा टोली पेट्रोल पंप के पास से किसी बड़े कारोबारी से लेवी लेने के लिए आया हुआ था लेकिन इसकी सूचना रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली, जिसके बाद एसएसपी ने एक टीम बनाकर अमन साव गिरोह के सरगना इरफान जो लातेहार का रहने वाला था उसे धर दबोचा प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इरफान उस कारोबारी से लेवी लेने के लिए इंतजार कर रहा था इसी बीच एटीएस की दो टीम ने दो अलग-अलग स्कॉर्पियो से इरफान को घेर लिया और गाड़ी में बैठा कर ले गई बताया जा रहा है कि अमन साव गिरोह का मूर्ख मुख्य सरगना इरफान के कमर से एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही रांची पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी !
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
- Advertisement -