Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नमाज पर स्पीकर और BJP विधायक सीपी सिंह के बीच नोक-झोक, विपक्ष पढ़ता रहा हनुमान चालीसा

0 543

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : नहीं चला सदन, स्पीकर ने विपक्ष से कहा मैं चला जाता हूं, आप सदन चला लीजिए

रवींद्र नाथ महतो ने कहा- सीपी बाबू के माथे पर पहली बार तिलक है; उसी का असर है, सीपी सिंह ने जवाब दिया- वोट के लिए एतना नीचे गिर जाइएगा

नमाज के अलग कमरे पर विवाद:झारखंड विधानसभा में भाजपा नेताओं का हनुमान चालीसा पाठ, कहा- हेमंत सरकार को सद्बुद्धि मिले; स्पीकर बोले- भगवान आपको समझदारी दे

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र पिछले दो दिनों से लगातार हंगामेदार है। BJP स्पीकर को सदन में अलॉट नमाज के लिए अलग कमरे के आदेश को वापस लेने की मांग की कर रही है। इस बीच मंगलवार को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह BJP के विधायक सीपी सिंह के बीच आपस में नोक-झोक हुई।

- Advertisement -

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक कंठी, माला और जय श्री राम का पट्‌टा पहन कर प्रदर्शन कर रहे हैं।सीपी सिंह ने अपनी मांग रखी कि हर मंगलवार को 12.30 से एक बजे तक विधायकों को बजरंग वली का पाठ करने का समय दिया जाए। जवाब में रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर आपका विषय सदन को स्वीकार्य हो तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। इस पर सीपी सिंह ने कहा कि नमाज कक्ष का आवंटन सदन में बहुमत के आधार पर कराया था क्या? इस बीच सत्ता पक्ष के विधायकों ने कुछ कहा तो स्पीकर ने कहा कि सीपी बाबू के माथे पर पहली बार तिलक है उसी का असर है। जवाब सीपी सिंह ने कहा कि वोट के लिए एतना गिर जाइएगा। स्पीकर ने कहा कि आप भी वोट के लिए कीजिए। हालांकि बाद में स्पीकर ने कहा कि आसन की मर्यादा का ख्याल रखिए।

नमाज के कमरे पर स्पीकर ने सीपी सिंह से पूछा जब आप स्पीकर थे तब भी तो कमरा था। सीपी सिंह ने कहा- स्पीकर जाकर झांकते रहता है कि नमाज पढ़ा जा रहा है। - Dainik Bhaskar

पहली पाली की कार्यवाही सिर्फ 26 मिनट चली

मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही पहली पाली में हंगामे के बीच सिर्फ 26 मिनट चली. अव्यवस्था के बीच विधायी कार्य पूरे किये गये. हंगामे के बीच विधायक अंबा प्रसाद व दीपक बिरुआ के सवाल आये, लेकिन शोर-शराबा के कारण दीपक बिरूआ का सवाल स्थगित करना पड़ा़. हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 4,684.92 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया. दिन के एक बजे सदन की पहली पाली की कार्यवाही समाप्त हुई. दूसरी पाली में भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. हो-हल्ला के बीच विधायकों ने महंगाई पर विशेष चर्चा की. अव्यवस्था के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी़ !

नमाज अदा करने के लिए अलग कमरे के फैसले को वापस लेना होगा
सारठ विधायक रंधीर सिंह ने कहा, ‘सरकार जब तक नमाज अदा करने के लिए अलग कमरे के अलॉटमेंट का आदेश वापस नहीं ले लेती तब तक हम हनुमान चालीसा का पाठ करते रहेंगे।’ विधायक अमित मंडल ने कहा, ‘ये सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इससे जनता को मुक्ति दिलाने के लिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं।’

देवघर विधायक विधानसभा के बाहर डमरू बजा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार नींद में है उसे जगाने का यही उपाय है।
देवघर विधायक विधानसभा के बाहर डमरू बजा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार नींद में है उसे जगाने का यही उपाय है।

शिव भक्त के अवतार में पहुंचे देवघर विधायक
देवघर से भाजपा के विधायक नारायण दास भोले बाबा के भक्त का रूप धारण कर पहुंचे। हाथ में डमरू गले में बेलपत्र की माला और माथे पर त्रिपुंड लगाए ये विधानसभा के बाहर झूम रहे थे। उन्होंने कहा, ‘सरकार कुंभकरणी नींद में सोकर पिछले 5 महीने से बाबा बैद्यनाथ को कैद में रखे है। सरकार को जगाने के लिए डमरू बजा रहे हैं।’

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को उछाल कर इसका सियासी फायदा उठाने की तैयारी में है। पार्टी ने पूरे सप्ताह विरोध जताने का प्लान तैयार कर लिया है। हर जिले में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मुद्दे को लेकर कल विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने भजन गया था। आज हनुमान चालीसा का पाठ करने का कार्यक्रम है। भाजपा विधायक पूरे विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। भाजपा नेतृत्व अपने विधायकों के पूजा-पाठ के कार्यक्रम से गद्गद है और इस मुद्दे को पूरे देश में भुनाए जाने की रणनीति बनाई जा रही है।

 

सोमवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ा था सदन
Jharkhand Assembly Monsoon Session : हनुमान चालीसा करते बीजेपी विधायक विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भाजपा विधायकों के हंगामे की भेंट चढ़ गया था। जब भी सदन की कार्यवाही शुरू हुई भाजपा विधायकों ने वेल में आकर जय श्रीराम और बोल बम के नारे लगाए। इसके कारण पहले दोपहर 12.45 बजे तक, फिर 2 बजे तक और बाद में मंगलवार 11 बजे तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही को स्धगित करना पड़ा था।

Report By :- ALISHA SINGH / KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309