Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मां मैं बहुत थक गया हूं मुझे अपने आंचल में छुपा लो कह कर – मां की आंखों के सामने छत से कूद गया जवान बेटा

0 1,172

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

आज इस हादसे के बाद मुनव्वर राणा का यह शेर फिर से दिमाग में तरोताजा हो गया

मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं

- Advertisement -

मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं

ससुराल से आने के बाद था परेशान, थाने को भी अपने तनाव से कराया था अवगत

कोरोना महामारी ने हजारों लोगों की जान ली. महामारी की वजह से हजारों की नौकरी चली गई. कोचिंग सेंटर, शिक्षक संस्थान बंद और सैकड़ों छोटे स्कूल बंद हो गए. हजारों लोग आर्थिक तंगी के दायरे में आ गए. पैसों की कमी ने कई लोगों को जान देने के लिए मजबूर कर दिया है

मां है ना समझ जाएगी

रांची के सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड में 30 साल के युवक ने अपनी मां के सामने ही छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है।नरेश के छोटे भाई राजेश ने बताया कि नरेश लालपुर के नगड़ा टोली में 7 साल से कोचिंग चला रहे थे।

मृतक की मां राम सुंदरी देवी ने दैनिक भास्कर को बताया कि तीन दिन पहले वो अपने पिस्का मोड़ स्थित ससुराल गया था। वहां से घर वापस लौटने के बाद वह लगातार चाय बनवा कर पी रहा था। इस दौरान सेहत का ख्याल दिलाने की बात कहने के बाद वह उन्हें ही समझा दे रहा था।

चाय देने से मना करने पर वह मां से जबरन सत्तू घुलवाकर पी रहा था। मृतक की मां ने यह भी बताया कि चाय और सत्तू पीने के दौरान वह लगातार पुराना गाना गा रहा था और दुनिया छोड़ देने की बात कह रहा था। अचानक ही उसकी आंखों के सामने ही उसने छत से छलांग लगा दी।

माँ के आगे - Shayari in Hindiकोचिंग की कमाई से होता था भरण-पोषण
कोचिंग की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण हाेता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद जब कोचिंग खुली ताे बच्चाें की संख्या काफी घट गई थी। इसके कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने अपनी जान दे दी। राजेश ने बताया कि नरेश तीन दिन पहले ही पिस्का मोड़ स्थित अपने ससुराल से वापस लौटा था।

थाने पहुंचा था अपनी परेशानी बताने
आत्हमत्या से पहले नरेश सदर थाना पहुंचा था। यहां वो पुलिस वले से मिलकर अपनी परेशानी बताना चाह रहा था। कोकर थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टी भी की है। उन्होंने बताया कि वे थोड़े परेशान दिख रहे थे। घबराए हुए थे। ईजी फिल नहीं कर रहे थे। इतने में उनके भाई थाना पहुंचे और उन्हें अपने साथ लेकर चले गए कि मां सझाएगी घबराने की कोई बात नहीं है।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309