पुलिस का वार, युवक का पलटवार ! महिला थानेदार ने पहले युवक को मारा चांटा, बदले में हुई थप्पड़ों की बौछार
NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, टीकमगढ़
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में थप्पड़कांड
- बड़गांव थाना की प्रभारी अनुमेहा गुप्ता को लोगों ने जड़े थप्पड़
- पहले टीआई ने एक युवक को जड़ा था चांटा
- इसके बाद भड़क गया ग्रामीणों का गुस्सा
- Advertisement -
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सोमवार को पुलिस और आम जनता के बीच तकरार के दौरान एक युवक ने महिला थाना प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिया. जानिए- आखिर ऐसा क्या हुआ, जो युवक ने महिला थानेदार को थप्पड़ जड़ दिया.
बड़गांव थाना प्रभारी सोमवार की सुबह सड़क जाम खुलवाने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों के साथ उनकी बहस हो गई है। थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बहस के दौरान एक युवक को जोरदार तमाचा जड़ दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया। वहां मौजूद दूसरे व्यक्ति जवाब में महिला थानेदार को थप्पड़ मार दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये है मामला
दरअसल, टीकमगढ़ जिले के बड़गांव थाना अंतर्गत दरगुवा गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक घर से बीती रात अपने खेत पर गया था। शव मिलने के बाद परिजन बड़ागांव पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाने गए थे। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि यह बड़ागांव क्षेत्र में नहीं आता है। यह बुढ़ेरा पुलिस थाने में आता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बड़ागांव खरगापुर हाईवे को जाम कर दिया।
लड़के को जड़ दिया तमाचा

वहीं, एक घंटे जाम रहने के बाद यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद बड़ागांव पुलिस थाने की प्रभारी अनुमेहा गुप्ता मौके पर पहुंचीं। वह ग्रामीणों को समझा रही थीं। तभी एक लड़के ने मैडम से कुछ कहना चाहा। साथ ही मैडम को टच कर उसने कुछ कहा। इसी बात पर थानेदार अनुमेहा गुप्ता भड़क गईं और लड़के को तमाचा जड़ दिया।
जवाब में ग्रामीणों ने भी मारे थप्पड़

थानेदार ने जब तमाचा जड़ा तो वहां का माहौल गरम हो गया। इसके बाद उसने लड़के ने भी पलटकर टीआई को मार दिया। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो दूसरे ने मार दिया। इसके बाद तीसरे शख्स ने आकर टीआई को झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे मैडम के गाल लाल पड़ गए। फिर गाल पर हाथ रखकर वहां से निकल गई।
थप्पड़ पड़ते ही पुलिसकर्मियों ने महिला थानेदार को वहां से घेरकर निकाला है। बड़ागांव पुलिस का कहना है कि फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और थाना प्रभारी के साथ बदतमीजी करने वाले लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
Report By :- ANUSHKA SHARMA, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, टीकमगढ़