Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची SSP चन्दन सिन्हा के कार्यकाल में नशे के तस्करों पर प्रहार ! डेढ़ साल में 300+ गिरफ्तार | 32 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

0 122

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नशे के तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस ने पिछले एक साल में कड़ी कार्रवाई की है. 300 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है.

डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रांची पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ पिछले डेढ़ साल के दौरान जबरदस्त कार्रवाई की है. करोड़ों की अफीम और दूसरे मादक पदार्थों को जब्त करते हुए 300 से ज्यादा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुचाया गया है.

action against drug smugglersसाल 2024 में कई बड़ी कार्रवाई की गई

नशे के तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस के द्वारा साल 2024 में जबरदस्त कार्रवाई की गई. रांची पुलिस के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष-2024 में रांची में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कुल 141 कांड प्रतिवेदित हुए. जिसमें से कुल 226 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से एवं उनकी निशानदेही पर ब्राउन शुगर, गांजा अफीम, डोडा, हेरोइन, मोर्फिन / कोडिन ऑनरेक्स कफ सिरफ एवं मादक कैप्सूल बरामद किये गये हैं. जिनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 32.55.14,060/- रु० (बतीस करोड़ पचपन लाख चौदह हजार सात रूपये) था.

साल 2024 का क्या है आंकड़ा

मादक पदार्थ मात्रा बाजार में कीमत
ब्राउन शुगर 583.04 ग्राम ₹16.60 लाख
गांजा 712.63 किग्रा ₹3.56 करोड़
अफीम 16.746 किग्रा ₹83.73 लाख
डोडा 17,810.56 किग्रा ₹26.71 करोड़
हेरोइन 5.01 ग्राम ₹1 लाख

साल 2025 में अब तक की बरामदगी

1 जनवरी 2025 से अब तक रांची में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कुल-114 कांड दर्ज हुए हैं. जिसमें से कुल 54 अपराधियो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एवं उनकी निशानदेही पर ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम, डोडा, ऑनरेक्स कफ सिरप एवं मादक कैप्सूल बरामद किए गए हैं. जिनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1,71,62,000/-रू० (एक करोड एकहतर लाख बासठ हजार साठ रूपये) है.

मादक पदार्थ मात्रा बाजार में कीमत
ब्राउन शुगर 45.32 ग्राम ₹9.06 लाख
गांजा 1.171 किग्रा ₹58,550
अफीम 11.05 किग्रा ₹55.25 लाख
डोडा 702.63 किग्रा ₹1.05 करोड़

- Advertisement -

अफीम के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान

रांची जिला में वर्ष 2024-25 में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती किये जाने से संबंधित प्राप्त सूचना के आधार पर कुल-684347 एकड़ भूमि में लगे अवैध अफीम / पोस्ता की खेती को ट्रेक्टर, ग्रास कटर एवं अन्य उपकरणों की मदद से विनष्टीकरण किया गया है. अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध 100 कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. इन कांडों में अवैध अफीम / पोस्ता की खेती में संलिप्त कुल 33 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

डीजीपी ने आईपीएस चंदन सिन्हा को बैज लगाकर किया सम्मानित – NEWSWING
कई पर लगा सीसीए

वर्ष 2024-25 में NDPS एक्ट के अभियुक्तों के विरूद्ध CCA के अंतर्गत 01 अपराधकर्मी के विरुद्ध जिला बदर तथा PIT NDPS Act के अन्तर्गत 05 अपराधकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. साथ ही 30 अपराधकर्मियों को दागी तथा 58 अपराधकर्मियों के विरूद्ध गुंडा पजी में नाम प्रविष्टि किए गए हैं.
रांची से धराया हरियाणा का अफीम तस्कर, चार ड्रग्स पैडलर भी गिरफ्तार, करोड़ों  का डोडा जब्त - Drug Smugglers Arrested In Ranchi
मोबाइल नंबर जारी

रांची जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री तस्करी पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में जिला के सभी थाना क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की जा रही है. साथ ही इस कारोबार में संलिप्त नेटवर्क एवं अपराधकर्मियों को चिन्हित किया गया है. रांची पुलिस द्वारा एन.डीपीएस एक्ट के मामले में दर्ज कांडों में त्वरित विचारण की योजना भी बनायी गई है. रांची पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ की खरीद-बिकी से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर पुलिस कंट्रोल नंबर-9798300836, 898779664 एवं 112 पर सूचना देने का आग्रह भी आमलोगों से किया गया है. इसमे सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी.

@PTI_News's video Tweet2025 की शुरुआत में भी जारी रही कार्रवाई

  • 1 जनवरी 2025 से अब तक 114 नए केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 54 अपराधी गिरफ्तार किए गए।
  • इनसे 1.71 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद हुए।

अवैध खेती पर चला दंडात्मक अभियान

  • 2024-25 में रांची जिले के विभिन्न इलाकों में 6,84,347 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से उगाए गए अफीम/पोस्ते के खेतों को ट्रैक्टर और ग्रास कटर से नष्ट किया गया।
  • इससे जुड़े 100 मामले दर्ज कर 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कड़क कानूनी पहल

  • CCA के तहत 1 और PIT-NDPS एक्ट के तहत 5 अपराधियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।
  • 30 दागी अपराधियों को चिन्हित करते हुए 58 के खिलाफ गुंडा अधिनियम लागू किया गया।

Report By :- ADITI SINHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309