बैंकों की हड़ताल की वजह से अब 1 फरवरी को खुलेंगे बैंक : शनिवार से लगातार 4 दिन बैंकों में नहीं होगा काम
BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
30 व 31 जनवरी को बैंककर्मियों ने हड़ताल बुलाई है
यदि आप बैंक संबंधी कोई जरूरी काम निपटाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है. जनवरी के बचे चार दिनों में बैंक नहीं खुलेंगे. कल शुक्रवार को बंद होने के बाद आज शनिवार से लगातार 4 दिन बैंकों में काम नहीं होगा. सीधे एक फरवरी से कामकाज फिर शुरू होगा. इसकी वजह यह है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से बैंक कर्मियों की मांगों को लेकर की जा रही अनदेखी के बाद यूएफबीयू ने हड़ताल का फैसला लिया है.
- Advertisement -
बता दें कि चौथा शनिवार होने की वजह से 28 जनवरी को बैंक नहीं खुलेगा. वहीं 29 जनवरी रविवार को पब्लिक हॉलीडे है. जबकि 30 व 31 जनवरी को बैंककर्मियों ने हड़ताल बुलाई है. इस वजह से सोमवार व मंगलवार को भी बैंक बंद रहेंगे. यानी अगर कल चुक गए हैं तो सीधे एक फरवरी बुधवार को ही बैंक संबंधी काम करवाने का मौका मिलेगा.
Report By :- SUHANA MISHRA, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI