Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में अलकायदा के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ ! बरियातू का डॉ इश्तियाक निकला अलकायदा का सरगना, लोहरदगा का अल्ताफ हज़ारीबाग़ का फैज़ान भी गिरफ्तार

0 1,121

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में लगभग 14 स्थानों पर एटीएस ने छापेमारी की है. जिसमें अलकायदा से जुड़े कई स्लीपर सेल एजेंट को गिरफ्तार किया गया है. एजेटों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं.

अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट​( AQIS) के सरगना डॉ. इश्तियाक को झारखंड से हिरासत में लिया गया। ये देश में आतंकी हमलों की तैयारी में था।

झारखंड एटीएस ने आज केंद्रीय एजेंसियों की जानकारी के बाद अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की. झारखंड आतंकरोधी टीम ने एक साथ रांची, लोहरदगा और हजारीबाग के 16 ठिकानों पर छापेमारी कर 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस छापेमारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम दिल्ली से रांची आई थी.

- Advertisement -

झारखण्ड में दिल्ली पुलिस और झारखण्ड एटीएस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़,  अलकायदा से जुड़े 8 संदिग्धों को किया गिरफ्तार - झारखण्ड न्यूज़

ATS ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान फैजान अहमद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का सक्रिय सदस्य है। टीम ने फैजान का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ रांची ले आई।

गिरफ्तार हुए आतंकियों के पास से संदिग्ध दस्तावेज हुए बरामद

Jharkhand ATS arrested several sleeper cell agents linked to Al Qaeda

गिरफ्तार आतंकियों के पास से क्या हुआ बरामद ?

गुरुवार को झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस, एसटीएफ और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय आतंकी गुट अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान एटीएस ने 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्त में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं. छापेमारी के दौरान एटीएस को आग्नेयास्त्र, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये. जानकारी के मुताबिक अब तक एटीएस की छापेमारी जारी है. फिलहाल एटीएस अभी कुछ भी पुख्ता जानकारी नहीं दे रही है. एटीएस ने ऑपरेशन पूरा होने पर सारी जानाकारी साझा करने की बात कही है.

डॉ. इश्तियाक कर रहे थे। वह देश में बड़ी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस और खुफिया एजेंसियां पकड़े गए इन सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, गोला-बारूद समेत कई अन्य दस्तावेज बरामद की गए हैं।

लोहरदगा से हथियार बरामद

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड एटीएस की रेड में पहली बार झारखंड में आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. जानकारी मिली है कि आतंकियों के पास से एके-47 जैसे हथियार मिले हैं, हालांकि हथियार एके-47 ही है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

दिल्ली पुलिस ने 3 राज्यों में छापेमारी की थी, जहां से 14 आतंकी पकड़े जाने का दावा किया गया है। - Dainik Bhaskarआधी रात टीम ने शुरू किया रेड

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस और आईबी की टीम को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड में अलकायदा का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों ने बुधवार देर रात अहम बैठक कर झारखंड पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते को छापेमारी करने के लिए भेजा जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है.

 

हथियार के साथ हुई है गिरफ्तारी

लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला में भी एटीएस की टीम की छापेमारी हुई है. एटीएस की टीम ने यहां से एक आतंकी को दो हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने पुष्टि की है. एसडीपीओ ने कहा है कि एटीएस की टीम ने हेंजला से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल इस बारे में इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है. पुलिस अपने स्तर से भी पूरे मामले की जांच कर रही है.

कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला गांव में इलताफ अंसारी के घर पर एटीएस की टीम ने छापेमारी की है. मौके से इलताफ फरार हो गया है. कई देसी हथियार मिले हैं- एसपी हारिस बिन जमां

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हजारीबाग के पेलावल सहित अन्य जिलों के 14 स्थान पर छापेमारी कर सात आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. एटीएस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

कैसे बना आतंकी संगठन AQIS
UN report reveals link between Taliban, Al-Qaida in Indian Sub-continentअल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट​( AQIS) की शुरुआत 2014 में पूर्व अल-कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी ने की थी। पाकिस्तान मूल का असीम उमर इसका शुरुआती सदस्य था। तब अल-जवाहिरी की तरफ से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने भारत के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की बात कही थी।

अब इसकी अगुआई ओसामा महमूद कर रहा है, जो पाकिस्तान मूल का बताया जाता है। US-अफगान मिलिट्री ऑपरेशन में उमर मारा गया था। इसके बाद 2019 में महमूद ने इसकी बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन सब-कॉन्टिनेंट में अल-कायदा के एक संगठन AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट) के 200 लड़ाके मौजूद हैं। इनका लीडर आतंकी ओसामा महमूद है। वहीं अफगानिस्तान में इस संगठन के 400 लड़ाके हैं। UN के एक मेंबर स्टेट ने दावा किया है कि AQIS क्षेत्र में ISIS के खोरासान प्रोविंस (ISIL-K) से जुड़ने के लिए तैयार है।

Report By :- SONALI YADAV / ADITI GUPTA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309