Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, हाेली, सरहुल, शब-ए-बारात, रामनवमी, ईस्टर मनाने पर प्रतिबंध

0 447

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंडवासियों को घरों में ही होली मनानी होगी। सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक रहेगी। राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की।

इस गाइडलाइन के अनुसार झारखंड में सार्वजनिक स्थानों पर हाेली, सरहुल, शब-ए-बारात, चैती नवरात्र, रामनवमी और ईस्टर मनाने पर राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। सरहुल और रामनवमी का जुलूस भी नहीं निकलेगा। सभी प्रकार के जुलूस पर रोक लगा दी गई है। साथ ही मधुपुर में हाेने वाले उपचुनाव के लिए भी पूर्व से जारी शर्ताें का पालन करने काे कहा गया है। जबकि धार्मिक स्थल में पूर्व की तरह शर्तें लागू रहेंगी। नई गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालाें के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई हाेगी।

- Advertisement -

Covid19 The Festival Of Colors Will Remain Faded This Time As Well The  State Governments Issued Guidelines To Celebrate Holi - कोविड-19: इस बार भी  फीका रहेगा रंगों का त्योहार, होली मनाने

परीक्षार्थियों को छूट, एडमिट कार्ड ही पास होगा

राज्य सरकार ने गाइडलाइन में कहा है कि परीक्षार्थियाें काे परीक्षा देने जाने की छूट दी गई है। उनका एडमिट कार्ड ही पास माना जाएगा। काेराेना काे लेकर पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा। हाेटल, रेस्टाेरेंट, बार, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, लाॅज, शॉपिंग मॉल आदि के लिए पूर्व का एसओपी जारी रहेगा।

हवाई जहाज, ट्रेन, अंतराज्यीय यात्रा के लिए तय साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने काे कहा गया है। वहीं, मधुपुर उपचुनाव पर राजनीतिक दलों की सभा को लेकर पूर्व में जारी एसओपी व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।

राज्य में संक्रमितों की संख्या में इजाफा, 308 नए मामले, रांची में सर्वाधिक 179 पॉजिटिव

राज्य में कोरोना के एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 278 पॉजिटिव मामलों के बाद शुक्रवार को भी 308 संक्रमितों की पहचान हुई है। नए मामलों में सर्वाधिक मरीज राजधानी में मिले। यहां इनकी संख्या 179 है। रांची के अलावा दूसरे जिलों में 20 व उससे कम संक्रमित मिले हैं।

पूर्वी सिंहभूम में 20, बोकारो में 15, धनबाद, दुमका और साहिबगंज में 13 मामले मिले हैं। वहीं स्वस्थ होनेवालों में रांची से 47, पूर्वी सिंहभूम से 13, गुमला से 9, बोकारो से 5, लातेहार व रामगढ़ से 2, देवघर, साहिबगंज और कोडरमा से 1 है। रांची, गुमला और बोकारो से एक-एक संक्रमित की मौत भी हुई है।

दुनियाभर में कोरोना के 10 करोड़ केस, अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें :  coronavirus cases in world today all latest news– News18 Hindi

रांची में एक्टिव केस हुए 708, नए179 मामले आए

रांची जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को राजधानी में 179 नए संक्रमित मिले है। जबकि रिकवर होने वालों की संख्या महज 47 है। लगातार जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। सैंपलिंग की गति भी तेज की गई है।

डोरंडा सीएचसी फिर से आइसोलेशन वार्ड बनेगा

राजधानी में 9 जनवरी के बाद से कोरोना पीड़ितों की संख्या कम हो रही थी। पर अब पिछले चार-पांच दिनों में शहर में नए संक्रमितों की संख्या अचानक दोगुनी-तिगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। गुरुवार को रांची में 170 कोरोना मरीज मिले। एक्टिव मरीजों की संख्या 574 पहुंच गई। इसे देखते हुए बंद आइसोलेशन वार्ड को फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में रिसालदार बाबा सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई। सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने बताया कि शहर में जितने भी आइसोलेशन वार्ड थे, उन्होंने पहले की तरह शुरू किया जाएगा।

Report By :- SHALINI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHi

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309