Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के जंगल से युवती का जलता हुआ शव बरामद : शव के पास पड़ा हुआ था केक और बैग

0 564

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची से सटे हातमा जंगल से एक युवती का जलता हुआ शव बरामद किया गया है। जंगल में शव जलता देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव में पानी डाल कर उसे बुझाया।

मामला मांडर-बुढ़मू थाना क्षेत्र के हातमा जंगल का है। युवती के कमर से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जल चुका है। इस वजह से युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसने ब्लू कलर की लेगिंस पहन रखी है। बीच जंगल में जहां से शव बरामद किया गया है, वहां केक का टुकड़ा और बैग बरामद किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

 

युवती की उम्र 20-21 साल के बीच होने का अनुमान

मिली जानकारी के मुताबिक जला शव के हिसाब से युवती की उम्र का अंदाजा 20-21 साल के बीच लगाया जा रहा है। पुलिस की पड़ताल में जो पता चल सका है कि उसके मुताबिक युवती के कमर से ऊपर का पूरा हिस्सा और चेहरा तक जला गया है। उसने ब्लू रंग की लैगिंग्स और गुलाबी रंग का मोजा पहना हुआ था, जिसके आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना आज सुबह लगभग 9 बजे की है।

लाश के पास ही केक का टुकड़ा और बैग मिला है।

घटना स्थल पर मिला केक का टुकड़ा

जिस स्थान पर शव बरामद किया गया है। उस स्थान पर रांची के रंगोली स्वीट्स के बर्थडे केक का छोटा- सा टुकड़ा और बैग मिला है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि बर्थडे मनाने के बाद हत्या की गई है। साक्ष्य को छिपाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही खलारी डीएसपी भोला प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और बताया कि एफएसएल की टीम और टेक्निकल सेल को लगाया गया है। जल्द की आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309