Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सावधान ! साइबर ठगी का नया तरीका : बिजली बिल भुगतान के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार

0 482

CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली 

किसी भी अनजान शख्स को अपना ओटीपी शेयर ना करें. जिस भी नंबर से या किसी भी सोर्स से आपके पास मैसेज आ रहा है उसकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें. किसी भी प्राइवेट अकाउंट में पैसे बिल्कुल भी ट्रांसफर ना करें. अनजान शख्स से संपर्क करते हुए अपनी कॉल डिटेल्स शेयर करने से बचें.

जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है वैसे वैसे ऑनलाइन ठगी का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है. साथ ही ठगी के नए नए तरीके भी देखने को मिल रहे है. क्रेडिट कार्ड से पैसे उड़ाने के साथ केयाईसी के नाम पर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है. अब साइबर चोरों ने ठगी का एक और नया तरीका ईजाद किया है.

- Advertisement -

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ठग लोगों को फर्जी बिजली बिल पेमेंट के नाम पर फंसा रहे हैं. ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं लोग सोशल मीडिया पर इस की ठगी के बारे में बता रहे हैं. साइबर चोर यूजर्स को फंसाने के लिए बिजली बिल का मैसेज कर रहे हैं. जिसमें लिखा होता है कि अगर उन्होंने समय पर बिल जमा नहीं किया तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा.

सावधान! साइबर फ्रॉड से रहे सतर्क, बिजली बिल के बहाने हो सकते है स्कैम का शिकार

मैसेज और फोन करके ठगी
ठगी करने वाले खुद को बिजली विभाग का अधिकारी या कर्मचारी बता कर लोगों को ठग रहे हैं. ये पहले एक टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं जिसमें फर्जी बिजली का बिल होता है. साथ में एक बिजली अधिकारी का नंबर भी देते हैं. ये खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हैं. ग्राहकों को बकाया बिजली बिल बताते हुए डराते हैं और पेमेंट करने के लिए दबाव बनाते हैं. ये लोगों से वॉट्सऐप पर भी संपर्क करते हैं.

फर्जी बिजली बिल
इनके जाल में आकर जब कोई यूजर फर्जी बिजली बिल का भुगतान करने को तैयार हो जाता है तो ये ठग यूजर को एक पर्सनल गूगल पे (Gpay) अकाउंट पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं.

Cyber Fraud: बिजली उपभोक्ताओं को सावधान हो जाने की है जरूरत, बकाया बिजली  बिल के नाम पर साइबर ठग उड़ा रहे हैं पैसे - Cyber Fraud in India How to  Avoid fromये साइबर चोर लोगों को फोन करके भी अपनी जाल में फंसाने का काम कर रहे हैं. कई शिकायतों के बाद बिजली विभाग और पुलिस समेत टेलीकॉम विभाग भी ऐसे जालसाजों से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. ये ठग बिजली बिल के साथ साथ टेलीफोन बिल के नाम पर भी लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.

किस तरह से बचें 
इनसे कैसे बचे के सवाल पर एक्सपर्ट्स कहते हैं सबसे पहले आप खुद और घरवालों को साइबर ठगी, बैंक फ्रॉड या इस तरह के दूसरे धोखाधड़ी के बारे में जागरूक बनाएं. किसी भी अनजान व्यक्ति को केयाईसी या किसी भी बाक के लिए ओटीपी शेयर न करें. किसी भी तरह के फोन या मैसेज को पहले जांच परख लें. साथ ही किसी भी तरह के लालच में न पड़े, जैसे सस्ता सामान,या छूट या पैसे दोगुना करने टाइप किसी झांसे में न आएं.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309