Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

धनबाद में कर्फ्यू : दो समुदायों में तनातनी, एसडीपीओ, सीओ, इंस्पेक्टर व थानेदार की गाड़ी पर पत्थर की बौछार, SDPO निशा मुर्मू घायल, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, स्थिति तनावपूर्ण,

0 615

CRIME DESK, NATION EXPRESS, तोपचांची (धनबाद)

झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव और आसपास के इलाके में सांप्रदायिक तनाव का आमल है। समुदाय विशेष के लोगों ने गांव से गुजर रहे होली की टोली को रोक दी। इसके बाद विवाद हुआ। पथराव और लाठीचार्ज की नाैबत आ गई

एसडीपीओ निशा मुर्मू हूटर बजाते हुए आगे बढ़ीं तो पत्थर चलाने वालों ने पूरी गाड़ी को पत्थर मारकर चूर कर दिया.

झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची में होली के दाैरान सांप्रदायिक हिंसा की एक बड़ी घटना टल गई है। हालांकि इलाके में तनाव है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने गांव का दाैरा कर दोनों पक्षों से बात की। वे पूरे मामले पर नजर रख रही हैं। गांव में बवाल उस समय शुरू हुआ जब समुदाय विशेष के लोगों ने होली की टोली को गांव से गुजरने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़ गए। धीरे-धीरे मामला पथराव और पुलिस लाठीचार्ज तक पहुंच गया।

- Advertisement -

Jharkhand News: घायल एसडीपीओ निशा मुर्मू व अन्य अधिकारी

क्या है पूरा मामला

तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव मे शुक्रवार की शाम विशेष समुदाय के द्वारा होली की टोली के रास्ते को रोके जाने के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मामले की सूचना के बाद हंगमा को शांत करवाने गांव पहुची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। हमले में बाघमारा की एसडीपीओ निशा मुर्मू का स्कार्पियो क्षतिग्रस्त ही गया और वह घायल हो गईं। पत्थरबाजी के बावजूद पुलिस  डटी रही और लाठी चार्ज कर मामले को शांत किया अन्यथा बड़ा बवाल हो सकता था। घटना के बाद गांव मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है

katras area turned into a police cantonment in dhanbad rural sp is  monitoring case registered against raunak and rohit smj | धनबाद का कतरास  इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील, ग्रामीण एसपी

सड़क जाम कर होली की टोली को रोका

गांव के ग्रामीणों के द्वारा होली की टोली निकाली गई थी। पूरे गांव से घूमती हुई टोली जैसे ही एक विशेष समुदाय के टोला के पास पहुंची उस समुदाय के लोगो ने टोली को आगे जाने से रोक दिया। सड़क को जाम कर दिया जिसके बाद दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया है। गांव में तनाव की स्थिति उतपन्न हो गई। घटना की सूचना के बाद तोपचांची थाना से दर्जन भर पुलिसकर्मी पहुंचे। लेकिन कोई हल नहीं निकला। धीरे-धीरे मामला बिगड़ गया। पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद गांव के लोगो अपने-अपने घरों में जाकर छिप गए।

Police take out flag march in Tumakuru | Deccan Herald

एसडीपीओ और सीओ के वाहन पर हमला

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ निशा मुर्मू तथा सीओ विकास कुमार त्रिवेदी अपने वाहन के साथ गांव का जायजा लेने पहुंचे। सायरन बजाते हुए गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके वाहनों पर जमकर पथराव होने लगा और उनके वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीपीओ भी घायल हो गईं। इसके बाद पुलिस के जवानों ने मोर्चा सभांल लिया। पूरे गांव मे कर्फ्यू लगा दिया गया है। बाहर से आने और गांव से निकलने पर रोक लगा दी गई है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी तोपचांची पहुंचे और दोनों पक्षों से संयम से काम लेने की अपील की।

Report By :- SNEHA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, तोपचांची (धनबाद)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309