Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तमिलनाडु के तट से टकरायेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडोस’, झारखंड में 10 और 11 दिसंबर को आसमान में छाये रहेंगे बादल

0 478

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बंगाल की खाड़ी से उठा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मैंडोस’ (Mandous) शुक्रवार की आधी रात को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरायेगा. इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 85 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. मौसम केंद्र रांची ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Rain lashes in parts of India, people get relief from heatआधी रात को तमिलनाडु में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान मैंडोस

- Advertisement -

 बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड में स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठा यह प्रचंड तूफान पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच मामल्लापुरम (महाबल्लपुरम) में 9 और 10 दिसंबर की आधी रात के बाद या शनिवार तड़के दस्तक दे सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309