Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

उद्योग विभाग के प्रोग्राम में बार गर्ल्स का डर्टी डांस : लोगों ने पूछा- नई सरकार में ऐसे ही लोगों को मिलेगा रोजगार ?

0 403

NEWS DESK, NATION EXPRESS, औरंगाबाद ( बिहार)

Dance viral video: बिहार के औरंगाबाद में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग मेला सह प्रर्दशनी कार्यक्रम में बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. बिहार सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जिले के गेट स्कूल मैदान में आयोजित की गई थी. दिन के उजाले में तो दिन भर सरकारी बाबूओं को आना-जाना लगा रहा. लेकिन सूर्य अस्त होते ही कार्यक्रम में पहुंचे युवा, उद्यमी समेत अन्य बार-बालाओं के ठुमके पर मदमस्त हो गए. कार्यक्रम में बार-बालाओं ने ‘कट्टो गिलहरी छमक-छल्लो रानी’ गाने पर जमकर नृत्य किया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Dance Bar: Supreme court orders dance bar owners to give undertaking |  सुप्रीम कोर्ट ने डांस बार को लेकर दिया नया आदेश - Latest News & Updates in  Hindi at India.com Hindiनई सरकार…क्या ऐसे ही मिलेगा रोजगार ?

- Advertisement -

उद्योग मेले में बार-बालाओं का डांस वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अब तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. लोग जिला प्रशासन को टैग करते हुए सावल पूछ रहे हैं कि क्या नई सरकार में ऐसे ही लोगों को रोजगार मिलेगा. वायरल वीडियो को बिहार बीजेपी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बीजेपी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘भाजपा ने इथेनॉल फैक्ट्री, लेदर उद्योग, चनपटिया स्टार्टअप मॉडल बनाया, लेकिन चच्चा-बच्चा ने उद्योग के नाम पर सैफई महोत्सव मनाना शुरू कर दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309