Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

फेवीक्विक हत्याकांड का खुलासा : संबंध बना रहे युवक-युवती पर तांत्रिक ने 50 फेवीक्विक डालकर पहले चिपकाया फिर पत्थर और चाकू से मार डाला

0 659

CRIME DESK, NATION EXPRESS, उदयपुर

उदयपुर के वीभत्स फेवीक्विक हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. हत्या के आरोपी तांत्रिक ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है. युवक-युवती का मर्डर करने की वजह उसने पुलिस को बताई है.

जघन्य, बर्बर मर्डर: संबंध बनाते कपल पर तांत्रिक ने डाला फेवीक्विक, फिर चाकुओं से गोदकर हत्या 

Udaipur Double Murder: राजस्थान के उदयपुर की गोगुन्दा तहसील में बीते 18 नवंबर को दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया था. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि एक तांत्रिक ने युवक और युवती पर तब फेवीक्विक डाल दिया, जब वह शारीरिक संबंध बना रहे थे. दोनों की बॉडी पर 50 फेवीक्विक डालकर तांत्रिक ने चाकू और पत्थर से उनकी हत्या कर दी थी.

- Advertisement -

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तांत्रिक. (फोटो साभार: उदयपुर पुलिस)हत्या के कई कारण सामने आए. पहला यह कि युवक-युवती वशीकरण सीखना चाहते थे, लेकिन तांत्रिक ने नहीं सिखाया, जिससे दोनों गुस्सा हो गए और उसे बदनाम करने लगे. इसके बाद तांत्रिक ने उनका हत्या कर दी. वहीं, दूसरी बात यह सामने आई कि तांत्रिक ने युवक-युवती के अवैध संबंध के बारे में उनके परिजनों को बता दिया, जिससे नाराज होकर दोनों ने उसे बदनाम करने की ठानी और इस डर से तांत्रिक ने उनकी हत्या कर दी.

हालांकि, अब पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाकर तांत्रिक से सख्ती से पूछताछ की है. पूछताछ में तांत्रिक ने हत्या की असल वजह उगल दी. गोगुन्दा थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने एबीपी को हत्या के पीछे का मुख्य कारण बताया. उन्होंने बताया कि तांत्रिक को डर था कि उसकी बेटी उससे दूर चली जाएगी. वह बेटी को खोना नहीं चाहता था, इसलिए उसने दोनों की हत्या कर दी.

सवा लाख मोतियों की माला का जाप करो, तो बाबाजी हर इच्छा पूरी करेंगे
हत्या की इस कहानी में हमें पता है कि आरोपी भालेश कुमार तांत्रिक (पुजारी) है. क्षेत्र भादवी गुड़ा में शेष नाग बाउजी के मंदिर में पूजा करता था. साथ ही तंत्र-मंत्र भी करता था. असल कहानी थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताई. उनका कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लोग उसे बहुत मानते हैं. लोगों में ऐसी मान्यता है कि अगर कोई सवा लाख मोतियों की माला का जाप कर लेता है तो बाउजी यानी वह खुद उनकी हर इच्छा पूर्ण कर देता है.

Crime: तांत्रिक ने कहा 'मेरे सामने सेक्स करो'....फिर फेवीक्विक डालकर मार  डालाएक ऐसे ही भक्त ने सवा लाख मोतियों की माला का जाप कर लिया था, तो उसने शेष नाग के अलावा आरोपी तांत्रिक का मंदिर मांगा. आरोपी ने उसे मंदिर दे दिया. मृतक राहुल को किसी ने यही बात बताई कि सवा लाख मोतियों की माला का जाप करो और इच्छानुसार मांगो. राहुल भी जाप करने बैठ गया था. अब सवाल उठता है कि राहुल जाप क्यों कर रहा था और तांत्रिक उसके जाप से क्यों डरा?

तांत्रिक को किसी ने बताया दिया था जाप पूरा कर राहुल क्या मांगने वाला है
इस पूरी कहानी में अब नया किरदार सामने आने वाला है जो है तांत्रिक की बेटी. राहुल शादीशुदा था, इसके अलावा जिसका मर्डर हुआ उस युवती से अवैध संबंध थे लेकिन राहुल तांत्रिक की बेटी को अपना बनाना चाहता था. जब राहुल जाप में लगा हुआ था तब एक वहीं के अनुयायी ने राहुल से पूछा था कि जाप पूरा होने के बाद क्या मांगने वाले हक तो राहुक ने कहा था पुजारी जी ( तांत्रिक) की बेटी. अनुयायी ने यह बात तांत्रिक भालेश को बताई. अब तांत्रिक को टेंशन हुई कि जाप पूरा होने पर मुझे उसकी इच्छा पूरी करनी पड़ेगी, नहीं कि तो भक्तों में सम्मान खत्म हो जाएगा. इसी डर के कारण राहुल को जाप खत्म होने से पहले मारना चाहता था. अब सवाल यह कि युवती कि हत्या क्यो की, जिसका जवाब भी तांत्रिक ने पूछताछ में बताया.

उबेश्वर हत्याकांड : पहले सम्बन्ध बनाने को बोला तांत्रिक ने,फिर संबंध बनाते  वक्त उड़ेला फेवीक्विक, बाद में चाकू और पत्थर से सिर कुचल कर दी ...जेल जाने और बदनामी से डर गया था तांत्रिक
बेटी को खोने वाली बात तांत्रिक ने कभी सामने नहीं आने दी, जबकि उसे पता चल गया था लेकिन राहुल को भी कुछ नहीं कहा. राहुल, युवती और तांत्रिक के बीच मे वही बात चल रही थी जो अब तक पुलिस ने बताई. युवती से दोस्ती होने के कारण राहुल का पत्नी से आए दिन झगड़ा होने लगा. राहुल के परिवार सदस्यों ने इस संकट को दूर करने के लिए तांत्रिक से उपाय मांगा. तांत्रिक को दोनों के संबंधों के बारे में उनके परिवार सदस्यों को बता दिया.

इससे खफा युवती तांत्रिक को धमकाने लगी कि अब सभी को कहूंगी कि तूने मेरा हाथ पकड़ा, मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की और पुलिस को भी यह बात बताऊंगी तो जेल जाएगा. तेरा बना बनाया नाम खत्म कर दूंगी. इसी बात से तांत्रिक डर गया था, लेकिन फिर भी तांत्रिक उन्हें अलग होने की ही हिदायत देता रहा क्योंकि इससे घर टूट रहे थे. फिर राहुल और युवती भी अंतिम बार मिलने की इच्छा पर राजी हुए और तांत्रिक ने दोनों की हत्या कर दी.

A heart-wrenching incident has come to the fore from Rajasthan, where  people were shocked to hear the story of a heinous, barbaric double murder  in Udaipur. The police have arrested a tantrikऐसे किया वीभत्स हत्याकांड
युवक-युवती की हत्या के लिए आस-पास की दुकानों से 50 के करीब फेवीक्विक अपने मंदिर में इक्कठी कर लीं. क्योंकि तांत्रिक ताबीज बनाने का काम करता था, इसलिए किसी को शक भी नहीं हुआ. 15 नवंबर को मृतक राहुल को सुखाडिया सर्कल से लड़की से लास्ट बार मिलवाने का कहकर फिर यह काम छोड़ देने हेतु तैयार कर बाइक पर जंगल की तरफ ले गया. घटनास्थल पर दोनों ने आखिरी बार संबंध बनाने की गुजारिश की तो तांत्रिक थोड़ा साइड हो गया. जब वह संबंध बना रहे थे तो आरोपी ने फेवीक्विक की बोतल उनपर डाल दी और फिर चाकू और पत्थर से वारकर दोनों की हत्या कर दी.

Report By :- NATASHA MISHRA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, उदयपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309