Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा रांची का डोरंडा ! पुरानी रंजिश में अपराधियों ने 4 लोगों को गोलियों से भूना, पुलिस छावनी में तबदील हुआ डोरंडा

0 572

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बताया जा रहा है कि अली के लोगों ने इम्मू के साथ नीम चौक पर मारपीट किया था। मामला थाना भी पहुंचा था। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

गैंगवार से थर्राया डोरंडा

- Advertisement -

राजधानी रांची के डोरंडा के बेलदार मुहल्ले में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। चार लोगों को गोली लगने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ले में एक कुख्यात अपराधी के गुर्गे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें चार लोगों को गोली मारी गई है। घायलों को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है। मौके पर कई थाना की पुलिस पहुँची हैं। एक को छाती में गोली मारी गई है। जिसकी स्थिति नाजुक है। चारों घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। जिन्हें गोली मारी गई हैं उनका नाम इमरान, तबरेज, नदीम और अंजुम बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देश श्याम पुराने रंजिश में दो गुटों में लड़ाई हुई थी जिसमें एक अपराधी किस्म की युवक के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी उसके बाद यह घटना हुई है गोलीबारी करने वाले अपराधी इलाके का कुख्यात अपराधी के गुर्गे बताए जा रहे हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक दर्जन से ज्यादा राउंड गोली चली है,इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सिटी एसपी हटिया डीएसपी कोतवाली डीएसपी कई थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद है, खबर लिखे जाने तक पूरे डोरंडा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है

Report By :- KAJAL TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309