Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DSP संजीव कुमार ने सरकारी नौकरी में बनाई अकूत दौलत, पटना, खगड़िया और जहानाबाद के ठिकानों पर रेड… 90 लाख रुपये नकद और 60 बीघा जमीन के कागजात मिले

0 426

CITY DESK, NATION EXPRESS, PATNA

DSP Sanjeev Kumar: डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ कांड संख्या 16/2025 दर्ज किया गया है. उन पर एक करोड़ 52 लाख 42 हजार 469 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने जहानाबाद में पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई है। यह मामला करीब डेढ़ करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति से जुड़ा है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट, पटना ने डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया। डीएसपी पर लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनके ज्ञात वैध स्रोतों से कहीं अधिक है।

- Advertisement -

डीएसपी संजीव कुमार के घर से करीब 90 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. छापेमारी के दौरान 60 बीघा जमीन के कागजात भी मिले हैं. विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी सुधीर कुमार ने यह जानकारी दी. फिलहाल निगरानी टीम नकदी की गिनती में जुटी हुई है.

करोड़ों की संपत्ति के सबूत
हाल के दिनों में बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई हुई हैं. कुछ ही दिन पहले स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने पटना में कार्यरत भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) संजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था, और कार्रवाई के दौरान उनके पास से करोड़ों की संपत्ति के सबूत मिले थे.

बिहार में DSP पर गिरी गाज: स्पेशल विजिलेंस यूनिट का बड़ा एक्शन, 1.52 करोड़  की काली कमाई का खुलासा | Voice Of Biharडीएसपी पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित का आरोप

डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ कांड संख्या 16/2025 दर्ज किया गया है. उन पर एक करोड़ 52 लाख 42 हजार 469 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह संपत्ति कथित तौर पर उनकी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से कई गुना अधिक है.

Jehanabad DSP Sanjiv Kumar: SUV ने तीन ठिकानों पर की छापेमारी...जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया। सुबह से ही पटना, खगड़िया और जहानाबाद स्थित उनके आवास और अन्य परिसरों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। अदालत ने इस संबंध में सर्च वारंट जारी किया था। उसी आधार पर विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। यह कार्रवाई डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है, जिसमें तीनों स्थानों पर टीमें सक्रिय हैं। हालांकि, इस छापेमारी में किसी बरामदगी और जब्ती को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले, विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) की कई टीमों ने इस साल जनवरी में पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीकांत प्रवीण से जुड़े आधा दर्जन ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की थी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वसंत विहार इलाके में प्रवीण के आवास पर एक महत्वपूर्ण छापेमारी की गई। प्रवीण के घर से 1.87 करोड़ रुपए नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई थी।

इन 3 शहरों में DSP के ठिकानों पर रेड

  • खगड़िया के नेक्टर अस्पताल में सुबह 8 बजे से रेड चल रही है। ये बिल्डिंग DSP की है। इसे उन्होंने किराए पर अस्पताल को दे दिया है। अस्पताल में मरीज भी भर्ती हैं उनका इलाज चल रहा है। 3 से 4 गाड़ियों में 10 अधिकारी यहां रेड करने पहुंचे हैं।
  • जहानाबाद के गांधी मैदान में DSP के सरकारी आवास में छापेमारी चल रही है। यहां भी सुबह 8 बजे से रेड जारी है। 4 से 5 गाड़ियों में 10 से 15 अधिकारियों की टीम यहां पहुंची है। बाहर पुलिस तैनात है।
  • पटना के आशियाना रोड पर DSP की आलीशान कोठी पर भी रेड चल रही है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे टीम यहां पहुंची थी।

  • सोने-चांदी की वैल्यू के लिए जौहरी बुलाए गए

    संजीव कुमार गुरुवार की शाम पटना स्थित आवास पर पहुंच गए थे। अभी घर के अंदर मौजूद हैं। घर में सोने-चांदी के गहने मिले हैं। नाप-तौल के लिए सतीश नामक जौहरी को बुलाया गया है। जहानाबाद के DSP बनने से पहले संजीव कुमार CM सिक्योरिटी में थे।

    DSP बनने से पहले रेंट पर रहते थे

    DSP बनने से पहले रामनगरी के सेक्टर 3 में ही एक दरोगा के मकान में रेंट पर रहते थे। बाद में प्लॉट खरीदा और मकान बनाया। आपसाप के लोगों ने बताया, DSP को तंत्र मंत्र में पूरा विश्वास है। अपने आवास पर अलग अलग प्रजाति के दो दर्जन से अधिक पक्षी हैं। कुत्ते भी पाले हैं।

    जहानाबाद में मिले लाखों रुपए और जमीन के कागजात

    SVU के DSP सुधीर कुमार ने बताया जहानाबाद डीएसपी के आवास से लाखों रुपए कैश और कई जमीन के कागजात मिले हैं। छापेमारी अभी चल रही है। हालांकि यह कैश कितनी है, यह पूरी तरह से क्लियर नहीं है। कैश और जमीन के कागजों का आकलन किया जा रहा है।

    SVU की अलग-अलग टीमें मौजूद

    पुख्ता सबूत होने के बाद केस दर्ज किया गया। साथ ही कोर्ट से इनके ठिकानों को सर्च करने के लिए वारंट लिया गया। इसके बाद SVU की छापेमारी चल रही है। DSP के तीन लोकेशन पर SVU की अलग-अलग टीमें मौजूद हैं।

    जहानाबाद में DSP के आवास पर SVU की रेड चल रही है।
    जहानाबाद में DSP के आवास पर SVU की रेड चल रही है।
    खगड़िया के NECTAR अस्पताल में भी SVU की टीम सुबह-सुबह रेड करने पहुंची।
    खगड़िया के NECTAR अस्पताल में भी SVU की टीम सुबह-सुबह रेड करने पहुंची।
    DSP संजीव कुमार के पटना स्थित इस आवास में भी SVU की टीम छापेमारी करने पहुंची है।
    DSP संजीव कुमार के पटना स्थित इस आवास में भी SVU की टीम छापेमारी करने पहुंची है।

    संजीव कुमार 1994 बैच के हैं। सब इंस्पेक्टर से बिहार पुलिस में नौकरी की शुरुआत की। प्रमोशन मिलने के बाद इंस्पेक्टर बने और अब डीएसपी हैं। SVU के अनुसार, संजीव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। इसी जांच के बाद कार्रवाई की गई है। खगड़िया के जिस नेक्टर हॉस्पिटल में छापेमारी चल रही है, उसके मालिक भी संजीव कुमार ही हैं।

90 लाख नकद और 60 बीघा जमीन के कागज, बिहार के इस DSP के ठिकानों पर छापेमारीनीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई है। इसके तहत, एसवीयू की टीमें लगातार सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और राजनीतिक नेताओं पर सक्रिय रूप से नजर रख रही हैं। राज्य के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी नेताओं, नौकरशाहों और कर्मचारियों को सरकार के समक्ष अपनी आय और उसके कानूनी स्रोतों की वार्षिक घोषणा करनी होगी।

DW Samachar on X: "DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर निगरानी का छापा, पुलिस  महकमे मे मचा हड़कंप #BREAKING #Jehanabad #DSPSanjeevKumar #SUV #Jahanabad  #BiharPolice #Bihar #NitishKumar @bihar_police ...डीएसपी रैंक के अधिकारी के निगरानी में हो रही रेड

एसवीयू ने खुद अपने थाने में केस दर्ज किया है. खबर है कि डीएसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में रेड हो रही है. रेड में टीम को कई अहम दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात मिलने की उम्मीद है. फिलहाल सभी ठिकानों पर जांच जारी है और विजिलेंस यूनिट पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है.

जहानाबाद में छापेमारी करने पहुंची टीम ने क्या कहा?

भ्रष्टाचार के खिलाफ में यह बड़ा एक्शन माना जा रहा है. छापेमारी में क्या कुछ निकल कर आता है? कितनी संपत्तियों की जानकारी मिलती है? यह जांच के बाद पता चलेगा. अलग-अलग ठिकानों पर आज (शुक्रवार) शाम तक छापेमारी चल सकती है. जिस तरह से आज सुबह अचानक से छापेमारी हुई है इससे हड़कंप मच गया. जहानाबाद में छापेमारी करने पहुंची टीम ने पत्रकारों से कहा कि कार्रवाई पूरी हो जाने दीजिए उसके बाद इस बारे में जानकारी दी जाएगी. कुछ मिला क्या? इस सवाल पर कहा कि अभी तो हम लोगों ने जांच शुरू की है. उन्होंने कहा कि हम लोग विशेष निगरानी इकाई पटना से आए हैं.

Report By :- AAKNSHA DUBEY, CITY DESK, NATION EXPRESS, PATNA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309