Nation express
Nation express
ख़बरों की नयी पहचान
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Subscribe
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Contact Us

Nation Express Nation Express - ख़बरों की नयी पहचान

  • Contact Us
Nation Express
  • Home
  • National
  • जवान दिलों की धड़कन RJ Simran के निधन से दोस्त हताश, दोस्तों ने कहा – सिमरन उनके साथ प्रैंक कर रही है, कहा- विश्वास नहीं हो रहा…. काश वह लौट कर आ जाए

जवान दिलों की धड़कन RJ Simran के निधन से दोस्त हताश, दोस्तों ने कहा – सिमरन उनके साथ प्रैंक कर रही है, कहा- विश्वास नहीं हो रहा…. काश वह लौट कर आ जाए

National
By Express Desk Last updated Dec 27, 2024
0 421
Share

NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, जम्मू

जम्मू की रहने वाली मशहूर रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन (RJ Simran Singh Instagram Influencer) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गुरुग्राम के किराए के फ्लैट में उनका शव पंखे से लटका मिला। सिमरन के दोस्तों को यकीन नहीं हो रहा कि वह अब नहीं रहीं। उनका कहना है कि उन्हें लग रहा है कि सिमरन उनके साथ प्रैंक कर रही है।

मशहूर RJ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत, फ्लैट में पड़ा मिला शव - famous  rj simran singh social media influencer dies-mobileHighLights

  1. जम्मू की आरजे सिमरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  2. जम्मू की धड़कने के नाम से थीं मशहूर थी सिमरन
  3. कहा था इंटरनेट मीडिया की लाइफ इतनी अच्छी नहीं
Related Posts

जेएमएम-एनडीए गठबंधन की अटकलों का बाजार गर्म ! हेमंत सोरेन और BJP की…

बेटी IAS, पिता अय्याश…! बुर्के वाली संग आपत्तिजनक हालत में…

प्रेमिका ने फोन कर रात को खेत पर बुलाया, प्रेमी फूल के हो गया…

- Advertisement -

इंस्टाग्राम पर छह लाख 85 हजार फॉलोअर्स और अपने इंस्टाग्राम वीडियो से हर किसी को मुस्कराने के लिए विवश करने वाली आरजे सिमरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जम्मू के नानक नगर की रहने वाली 26 वर्षीय आरजे सिमरन का गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में पंखे से लटकता शव पाया गया। सिमरन दो साल से गुरुग्राम में रह रही थीं।

मशहूर RJ और मॉडल सिमरन सिंह ने किया सुसाइड, गुरुग्राम के फ्लैट में फंदे से  लटका

जम्मू की धड़कने के नाम से थीं मशहूर

जम्मू की धड़कन के नाम से मशहूर आरजे सिमरन की मौत से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि क्या वह किसी तनाव से जूझ रही थी। वहीं, जम्मू में सिमरन की कुछ दोस्तों ने बताया कि वह दीवाली पर जब घर आई थी, तो उनसे मिली थी। वह काफी खुश थी, लेकिन उसने इतना जरूर कहा था कि इंटरनेट मीडिया की लाइफ इतनी अच्छी नहीं है, जितनी दिखती है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

आरजे और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर सिमरन सिंह ने की आत्महत्या, पुलिस को घर पर  मिला शवइस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व फारूक अब्दुल्ला ने सिमरन की मौत पर दुख जताया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात दस बजे सेक्टर 47 स्थित मकान नंबर 58 से कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में एक युवती के फंदा लगाने की सूचना दी थी।  पुलिस ने शव को फंदे से उतार जांच शुरू की। कमरे में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। घर में साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि सिमरन चार पांच लोगों के साथ किराए पर घर लेकर रह रही थीं और फ्रीलांसिंग में काम करती थी। 

साथ ही मनोरंजक वीडियो भी बनाया करती थीं। लोगों ने बताया कि उनके कमरे का दरवाजा काफी देर से बंद था, खिड़की से देखा गया, तो फंदे से चुन्नी के सहारे वह लटकती दिखीं। मामले के आईओ एएसआई प्रदीप कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है। 

सिमरन ने 13 दिसंबर को एक वीडियो भी किया था अपलोड

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत की वजह क्‍या है, हैं 7 लाख फॉलोअर्स,  पुलिस ने क्या कहा? | What is the reason for the death of the famous social  media influencer,सिमरन ने इंस्टाग्राम पर 13 दिसंबर को समुद्र किनारे बनाए अपने एक वीडियो को भी अपलोड किया था, जिसमें उसने लिखा है, जस्ट ए गर्ल विद एंडलेस गिग्लस एंड हर गाउन, टेकिंग ओवर द बीच (बस अंतहीन खिलखिलाहट और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर एक लड़की)। वहीं, सिमरन की मौत पर दोस्तों ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि सिमरन उनके साथ प्रैंक खेल रही है। काश वह लौट कर आ जाए। 

आरजे और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह गुरुग्राम अपार्टमेंट में मृत पाई गईं, पुलिस  को आत्महत्या का संदेहरेडियो जॉकी से की थी अपने करियर की शुरुआत

सिमरन ने जम्मू में एक निजी एफएम चैनल में बतौर रेडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब डेढ़ वर्ष तक रेडियो जॉकी की नौकरी करने के बाद वह चंडीगढ़ और उसके बाद नोएडा चली गईं। सिमरन के जम्मू स्थित एफएम से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में ट्रेवल एंड टूरिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद सिमरन का बतौर आरजे चयन हुआ था। 

वह जिंदादिल लड़की थी और हर समय खुश रहती थी। उसमें हर समय नया करने की ललक रहती थी और काफी कम समय में ही उसने अपनी पहचान बना ली थी। उसी दौरान वह इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय हुई और जब उसकी फैन फॉलोइंग इंटरनेट मीडिया पर बढ़ने लगी, तो वह एफएम चैनल छोड़कर चंडीगढ़ चली गई थीं। सिमरन के परिवार में उसके माता-पिता व एक भाई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सिमरन का भाई विदेश में है, जबकि माता-पिता उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम रवाना हो गए।

djjammu newsjammu radioradioreporterrjRJ Simranrj simran death
0 421
Share
Express Desk 2522 posts 0 comments

Prev Post

SDO की पत्नी ने खुद को लगाई आग, बचाने गए SDO के भी दोनों हाथ जले…… मॉर्निंग वॉक पर जाने को लेकर हुआ था विवाद

Next Post

भाजपा नेता रमेश सिंह से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर मांगी रंगदारी, सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज

You might also like More from author
National

जेएमएम-एनडीए गठबंधन की अटकलों का बाजार गर्म ! हेमंत सोरेन और BJP की दोस्ती का धुआं…

National

बेटी IAS, पिता अय्याश…! बुर्के वाली संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया IAS अफसर…

National

प्रेमिका ने फोन कर रात को खेत पर बुलाया, प्रेमी फूल के हो गया गुप्‍पा मगर पड़ोसी के…

National

कुंवारे लड़को के लिए सुनहरा अवसर ! यहां टाइमपास के लिए किराए पर मिलती हैं खूबसूरत …

Prev Next

Leave A Reply
Cancel Reply

Your email address will not be published.

- Advertisement -

- Advertisement -

  • Facebook Join us on Facebook
  • Twitter Join us on Twitter
  • Youtube Join us on Youtube
  • Instagram Join us on Instagram
  • Pinterest Join us on Pinterest

Nation Express

NATION EXPRESS, (A UNIT OF HARSHA MEDIA VENTURE) is a national infotenment channel based in ranchi, jharkhand, India. NationEXPRESS was launched on 11 march 2020 by Shadab Khan.

Most Viewed

पं.राजकुमार शुक्ल जी की 145वीं जयंती पर साहित्योदय शब्दांजलि का…

साइबर ठगी का ‘Adult तरीका’! गंदी वेबसाइट के जाल में…

OLX पर बाइक बेचने के लिए डाला था विज्ञापन, खरीददार आया, टेस्ट…

Editors' Picks

गृह सचिव ने थाना प्रभारियों को दी चेतावनी : कहा – भू माफियाओं…

खुलासा !! साइबर अपराधियों का आतंकी कनेक्शन : झारखंड के साइबर अपराधी…

इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बस संचालन बंद, शादी में सिर्फ 11 लोग…

Opinion

सूर्य ग्रहण रांची में 26 मिनट दिखेगा : शाम 4 बजकर 29 मिनट से सूर्य…

जमीन देने से किया इंकार तो पिस्टल दिखाकर की मारपीट और पूरे परिवार…

रांची पैथोलॉजी सेंटर के डॉक्टर्स क्लिनिक में नि:शुल्क चिकित्सक…

  • Home
© 2020-2022 - Nation Express . All Rights Reserved.
Website Design: The Image Creator
GA4|256711309
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.