Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दबंग सलमान को दी जान से मारने की धमकी कहा- जोधपुर से जिंदा वापस नहीं जा पाएंगे भाईजान

0 420

बॉलीवुड DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली है। एक्टर को यह धमकी एक लेटर के जरिए दी गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे उस समय उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला।

क्या लिखा था लेटर में?

- Advertisement -

इस लेटर में एक्टर को धमकी देते हुए लिखा था कि सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगे। जानकारी के मुताबिक सलीम खान को यह पत्र करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच मिला है। फिलहाल इस लेटर के सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Salman Khan को जान से मारने की धमकी - YouTube

लॉरेंस बिश्नोई दे चुका है धमकी
कुछ दिनों पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। बता दें कि लॉरेंस सलमान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

इस वजह से गैंगस्टर ने दी थी धमकी
सलमान खान का काला हिरण केस में नाम सामने आने के बाद लॉरेंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल, बिश्नोई समाज में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि गैंगस्टर ने सलमान को मारने की घोषणा कर दी थी। साल 2008 में एक कोर्ट के बाहर लॉरेंस ने धमकी देते हुए कहा था कि वह जोधपुर में सलमान को मार देगा।

Report By :- SANJANA SINGH, बॉलीवुड DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309