Shuruti Sharma, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
शेयर बाजार में तेजी, कोरोना को लेकर तत्काल राहत भरी खबर के कारण घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी जा रही है। USFDA (यूएस फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर) ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों के ब्लड प्लाज्मा को कोरोना के बीमार मरीजों के लिए इलाज की मंजूरी दे दी है। इससे सेंटिमेंट में सुधार हुआ है।
- Advertisement -
सप्ताह के पहले दिन MCX पर सोना और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोना के अक्टूबर और दिसंबर डिलिवरी और चांदी की सितंबर और दिसंबर डिलिवरी में भारी गिरावट देखी जा रही है। कीमत में गिरावट का सिलसिला पिछले कई कारोबारी सत्र से जारी है।
MCX पर सुबह 10 बजे अक्टूबर डिलिवरी वाला गोल्ड 218 रुपये की गिरावट के साथ 51798 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को यह 52016 के स्तर पर बंद हुआ था और आज सुबह यह 51860 के स्तर पर खुला।
MCX पर सुबह 10 बजे अक्टूबर डिलिवरी वाला गोल्ड 218 रुपये की गिरावट के साथ 51798 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को यह 52016 के स्तर पर बंद हुआ था और आज सुबह यह 51860 के स्तर पर खुला।
MCX पर सुबह 10 बजे सितंबर डिलिवरी वाली चांदी में 783 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इस समय यह 66284 के स्तर पर ट्रेड कर रही है। शुक्रवार को यह 67067 के स्तर पर बंद हुई थी और आज सुबह 66589 के स्तर पर खुली। इस समय दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 848 रुपये की गिरावट के साथ 68795 के स्तर पर ट्रेड कर रही है। शुक्रवार को यह 69643 के स्तर पर बंद हुई थी और आज सुबह यह 68858 के स्तर पर खुली।
सर्राफा बाजार की बात करें तो पिछले सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गिरावट के साथ और चांदी तेजी के साथ बंद हुई थी। सोना 94 रुपये की गिरावट के साथ 52,990 प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 782 रुपये की तेजी के साथ 69,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
Report By :- Shuruti Sharma, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI