Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सांसद खेल महोत्सव का कल भव्य शुभारंभ : सांसद सेठ ने रांची के सभी खेल प्रेमियों से इस खेल महोत्सव में सम्मिलित होने की अपील की

0 820

SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा खेल राज्य मंत्री श्री निशित प्रमाणिक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे

सांसद सेठ ने बताया खेल महोत्सव, रांची लोकसभा क्षेत्र का भव्य दिव्य और ऐतिहासिक महोत्सव बनने वाला है। 17 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान मे आयोजित इस महोत्सव में 6 प्रकार के खेलों से जुड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी को शामिल किया गया है। 3 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी प्रतिभागियों को दिए जाएंगे। तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में रांची लोकसभा क्षेत्र के 17 प्रखंड और 53 वार्डों का प्रतिनिधित्व होगा। लगभग 200 पंचायतों से खिलाड़ियों की सहभागिता होगी। 17 फरवरी को कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी के हाथों संपन्न होगा। वही केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री श्री निशिथ प्रमाणिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

- Advertisement -

रांची में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 17 फरवरी से - Lagatar
खेल के नामी खिलाड़ियों के द्वारा मशाल प्रज्वलित की जाएगी जो लगातार तीन दिन तक यह मशाल प्रज्वलित रहेगी 12 स्कूल के बच्चों के द्वारा बैंड द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदू सीता हमारा की धुन पर गीत प्रतियोगिता की जाएगी जिस स्कूल के बच्चे अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा तथा उस स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी उद्घाटन समारोह 2 घंटे का होगा

रांची में सांसद खेल महोत्सव का मेडल
सांसद सेठ ने रांची के सभी स्कूलों के प्रबंधक से अपील करते हुए कहा इस खेल महोत्सव अपने बच्चों को अवश्य भेजें ताकि आने वाले दिनों में इन बच्चों में भी खेल की भावना जागृत हो और खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन होगा उन्होंने राँची की जनता से अपील करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें झारखंड से जुड़े हमारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जिन्होंने झारखंड को प्रेरणा दी है, झारखंड के ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। उनकी उपस्थिति भी रहेगी। रांची से जुड़े पद्म अवार्ड से सम्मानित गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी। रांची लोकसभा क्षेत्र के हर नागरिक से मेरा अनुरोध है इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं। अपने बच्चों का हौसला बढ़ाएं। उनके खेल को देखें क्योंकि नागरिकों की उपस्थिति बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाली होगी।

सांसद खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, उद्घाटन समारोह में अनुराग ठाकुर और पीटी ऊषा के आने की उम्मीद – NEWSWING

और यही बच्चे हमें कई मेडल और पुरस्कार लाकर देंगे। देश दुनिया में झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम 17 तारीख को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न खेलों की प्रति गीता का शुभारंभ होगा दोपहर 3:00 कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय केंद्रीय मंत्री एवं खेल मंत्रियों के द्वारा संपन्न होगा 18 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक विभिन्न खेल लो की प्रतियोगिताएं होगी 19 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगी दोपहर 2:00 बजे कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न होगा !

Report By :- NIKITA SINGH, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309