अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस की झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला के रांची आगमन पर भव्य तैयारियां शुरू – मंजूर अंसारी
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी जीनल एन गाला के 18 मई के आगमन पर तैयारीयों की समीक्षा बैठक झारखण्ड कांग्रेस भवन रांची में आयोजित की गई, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई और रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान समेत बैठक में प्रदेश एवं जिला के वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी को लेकर काफी उत्साह है कार्यकर्ता लबरेज है निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी मजबूत बनकर उभरे वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष ने कहा पुरे झारखण्ड के कोने कोने से हजारों की संख्या में कांग्रेसी नवनियुक्त प्रभारी के स्वागत में जाएंगे,
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कहा कि राज्य में कुछ बात मॉब लिंचिंग पर आ रही है। झारखंड में सबसे ज्वलंत मुद्दा मॉब लिंचिंग के संबंध में अब तक कानून नहीं बन पाना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार इस मामले में काफी संजिदगी के साथ तीन बार विधेयक राजभवन को भेज चुकी है।
- Advertisement -
लेकिन किसी न किसी बात को लेकर राज्यपाल के यहां से विधेयक वापस किया गया। समय रहते अगर मॉब लिंचिंग कानून झारखंड में नहीं बना, तो अल्पसंख्यक कांग्रेस बोकारो से राजभवन, रांची तक पैदल न्याय यात्रा निकालेगी। अंसारी शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी जीनल एन. गाला 18 मई को रांची आएंगी। वे राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर महान शहीदों की प्रतिमाओं पर में माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचेंगी। झारखंड दौरे पर आने वाली है। उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत होगा। इसमें कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस प्रेस वार्ता में रांची महानगर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान,अख्तर अंसारी सहित की नेता मौजूद थे।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI