Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुखिया ने अपराधियों को सुपारी देकर पैक्स अध्यक्ष को गोली मरवाई, इलाके में सनसनी

0 431

CRIME DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

  • घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया चौक की है
  • अरेराज-मोतिहारी सड़क जाम, लोगों ने बाइक फूंकी

मोतिहारी में दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने खाद दुकान में घुसकर पैक्स अध्यक्ष के सिर में गोली मारी। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया बाजार पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने भाग रहे अपराधियों में से एक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने अपराधियों की बाइक में आग लगा दी और अरेराज-मोतिहारी रोड को जाम कर दिया है। लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मृतक की पहचान मटियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के रूप में हुई है। पकड़ाए अपराधी ने कहा कि उसे मटियरिया पंचायत के मुखिया ने हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

मटियरिया बाजार में गोली लगने के बाद मृत पैक्स अध्यक्ष। - Dainik Bhaskarइधर, लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गई है। लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तब तक वे सड़क पर ही डटे रहेंगे। SP नवीन चंद्र झा के अनुसार एक अपराधी को स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान अनिल सहनी के रूप में हुई है।

चुनावी रंजिश में हुई हत्या

SP के अनुसार पूछताछ अनिल सहनी ने बताया कि मटियरिया पंचायत के मुखिया सुरेंद्र सिंह उसे पैक्स अध्यक्ष को मारने की सुपारी दी। इसके बाद उसने अपने साथी के मिलकर पैक्स अध्यक्ष की हत्या की। इसके बाद पुलिस छापेमारी कर आरोपी मुखिया सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुस्साए लोगों ने अपराधी की बाइक फूंक दी।पैक्स चुनाव में मुखिया ने किया था विरोध

स्थानीय लोगों के अनुसार पवन गुप्ता मंगलवार सुबह अपने खाद की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 अपराधी आए और दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पवन गुप्ता को 6 गोली लगी, जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग का कहना है कि पैक्स चुनाव में मुखिया सुरेंद्र सिंह ने पवन गुप्ता विरोध किया। इसके बाद दोनों में विवाद चल रहा था। मुखिया को डर था कि पंचायत चुनाव में पवन गुप्ता उसका विरोध करेगा, जिससे वह चुनाव हार सकता है।

Report By :- AARISH KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309