Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

विधायक दल के नेता चुने गए हेमंत ! 28 नवंबर को सीएम पद की लेंगे शपथ, झारखंड में लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाले पहले नेता

0 200

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में INDIA ब्लॉक की दोबारा सरकार बनेगी। रविवार को इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक CM आवास में हुई। इसमें हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए गए। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्य गठन के बाद पहली बार है जब सरकार रिपीट हुई है। अब तक हर चुनाव में सरकार बदल जाती थी। राजभवन के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा- राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।

रांची में सीएम आवास के अंदर INDIA ब्लॉक के विधायक दल की बैठक हुई। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। - Dainik Bhaskar

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार, गठबंधन 5 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला तय कर सकता है। इसमें JMM को 6, कांग्रेस को 1 और राजद को 1 मंत्री पद मिल सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं।

मंत्री के लिए इनके नामों की चर्चा

Jharkhand Election Result 2024: हेमंत सोरेन फिर से इंडिया गठबंधन के नेता  चुने गए, 28 नवंबर को शपथ ग्रहण - hemant soren elected as jharkhand cm again  swearing-in on november 28 - Navbharat Times

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा और घाटशिला से जीते रामदास सोरेन का दोबारा मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके अलावा महतो वोट बैंक को साधने के लिए मथुरा महतो को शामिल किया जा सकता है। JMM अल्पसंख्यक कोटे से हफीजुल हसन और एमटी राजा में से किसी को मंत्री बना सकती है। हफीजुल पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पार्टी क्षेत्रीय संतुलन को साधन के लिए संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर से किसी को मंत्री बना सकती है।

वहीं, कांग्रेस में अल्पसंख्यक कोटे से एकमात्र विधायक इरफान अंसारी जीते हैं। उनकी दोबारा लॉटरी लग सकती है। दूसरा नाम रामेश्वर उरांव को हो सकता है। उरांव पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे। वह हेमंत कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री भी थे। कांग्रेस प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय सिंह में से किसी एक को मंत्री बना सकती है। जबकि, राजद की तरफ से संजय प्रसाद यादव और संजय कुमार यादव में से किसी एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

सीएम पद से हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा

हेमंत सोरेन चुने गए इंडिया गठबंधन विधायक दल के नेता, सरकार बनाने का दावा  किया पेश

झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटों के साथ इंडिया ब्लॉक को जीत दिलाई।

हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

गेट नंबर दो से राजभवन में दाखिल हुए सीएम हेमंत सोरेन। सरकार बनाने का पेश किया दावा

28 नवंबर को नई सरकार लेगी शपथ

कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन चुन लिए गए हैं। 28 नवंबर को सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

हेमंत-कल्पना ने इतिहार रचा हैः महुआ माजी

झारखंड : 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, राज्यपाल से  मिलकर पेश किया दावा | Hemant Soren can take oath as CM on November 28:  Sources

जेएमएम नेता महुआ माजी ने कहा, “हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने भाजपा को पूरी तरह से हरा दिया है। यह एक बड़ी जीत है। हमने शुरू से ही कहा था कि हम 53 से अधिक सीटें हासिल करेंगे और हमने 56 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है।”

INDIA गठबंधन ने जीते हैं 56 सीट

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों का शनिवार को आए चुनावी नतीजों INDIA ब्लॉक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 34 , कांग्रेस 16, राजद 4 और भाकपा माले 2 सीटों पर जीता है। जबकि, भाजपा 21 सीटों पर सिमट गई है। जो पिछली बार यानी 2019 से 4 सीट कम है।

Report By :- ANAMIKA TIWARI / PRITI PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309