Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हमले के बाद मीडिया से रूबरू हुए इमरान खान, कहा – गृहमंत्री राणा सन्नाउल्ला, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, मेजर जनरल फैजल ने मारने की रची थी साजिश

0 300

INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान खुद पर हमले के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा- मुझे चार गोलियां लगी हैं, लेकिन में ठीक हूं। मुझे एक दिन पहले ही पता चल गया था कि मुझ पर हमला होगा। इमरान बोले कि मुझ पर दो तरफ से गोलियां चलाई गईं। उस दौरान मैं गिर पड़ा था और मेरे ऊपर से कई गोलियां निकल गईं। अगर वो सभी गोलियां मुझे लग जाती तो मेरा बचना मुश्किल था। हमलावर अकेले नहीं आया था। उसके साथ कई और लोग आए थे।

Imran Khan Attacked: खुद पर हुए हमले के बाद इमरान खान का आया पहला रिएक्शन,  जानिए क्या कहा...PM और गृहमंत्री पर हत्या करने का लगाया आरोप
इमरान ने कहा कि मुझे मारने का प्लान बनाया था। इसके लिए एक बंद कमरे में साजिश रची गई थी। मेरे पास इसको लेकर वीडियो क्लिप भी हैं। मैंने अपने समर्थकों को कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता है तो उस वीडियो को रिलीज कर दें। इस मामले में उन्होंने 3 लोगों का नाम लिया है। इन तीन लोगों में होम मिनिस्टर राणा सन्नाउल्ला, PM शहबाज शरीफ, मेजर जनरल फैजल का नाम शामिल है।

- Advertisement -

इमरान बोले, मुझे फंसाया जा रहा है
इमरान ने कहा कि जनता ने पाकिस्तान की इंपोर्टेड सरकार को खारिज कर दिया है। इससे वे बौखलाए हुए हैं। वे मेरे सांसदों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। वीडियो और भ्रष्टाचार के फर्जी केस बताकर हमें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। मुझे खत्म करने की योजनाएं बना रहे हैं।

खान ने आगे कहा कि मैंने 34-35 साल पहले लंदन में फ्लैट लिया था। उस समय मैं क्रिकेट खेलता था। उसकी कीमत करोड़ों में हैं, उसकी खरीद के नाम पर मुझे फंसाया जा रहा है। जबकि, सरकार में शामिल लोगों के लंदन के पॉश इलाकों में करोड़ों के चार-पांच फ्लैट हैं।

Imran Khan के पैर में फंसे हैं गोली के टुकड़े, जानिये कैसी है पाकिस्तान के पूर्व  पीएम की हालत - DNP India Hindiपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्लामाबाद मार्च में गुरुवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इमरान की पार्टी PTI के सांसद फैसल जावेद समेत 13 लोग घायल हो गए। हमले के विरोध में इमरान समर्थकों ने देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

इमरान खान के पैर में फंसे थे गोली के टुकड़े: पूर्व PM का ऑपरेशन डेढ़ घंटे चला, हड्डी कटी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का ऑपरेशन डेढ़ घंटे चला। पैर में गोली के कुछ टुकड़े फंसे हुए थे, जिन्हें निकाल दिया गया है। शौकत खानम हॉस्पिटल के डॉ. फैजल सुल्तान के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर की हड्‌डी टिबिया दाहिनी ओर से कट गई है।

Report By :- SADIYA MEER, INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, इस्लामाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309