NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर
इस वक्त की बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां घाटशिला में भूकंप के तेज झटके हुई है. दर्जनों मकान के दीवारों में दरार आई. खिड़की और दरवाजा की आवाज से लोगों के बीच मची अफरा तफरी. आज सुबह 10: 48 बजे भूकंप आया है.
घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में शनिवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां घाटशिला के अलावा मुसाबनी, गालूडीह, धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा, जादूगोड़ा तथा मुसाबनी में सुबह करीब 12 बजकर 19 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए। लोग जब तक कुछ समझ पाते तबतक झटका समाप्त हो चुका था। हालांकि इस भूकंप के झटके से कहीं से जानमाल की क्षति होने की सूचना नहीं है। भूकंप काफी माइल्ड रहने के कारण किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। घाटशिला शहरी क्षेत्र के विभिन्न बड़े मकानों में लोगों ने सुबह भूकंप के झटके को महसूस किया। इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से भूकंप आने की सूचना प्रसारित होने लगी। इस संबंध में दारीसाई कृषि अनुसंधान कें के तकनीकी पदाधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम से ओडिशा की ओर इसका केंद्र 18 किमी अंदर था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। यह एक मध्यम तीव्रता वाला भूकंप था। झारखंड में इसका खास असर नहीं पड़ा। रिक्टर पैमाने पर 6.5 या इससे अधिक तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक होता है। इससे जानमाल की क्षति हो सकती है।
- Advertisement -

भूकंप के झटके से मची अफरी-तफरी, हिलने लगे थे मकान
भूकंप के झटके के बाद सड़क पर जुटे लोग।
भूकंप की कम तीव्रता से कहीं जानमाल का कोई नुकसान नहीं
भूकंप की कम तीव्रता से कहीं जानमाल की क्षति नहीं हुई है। राजस्टेट निवासी वीरेंद्र प्रसाद तथा नुआगांव निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि सुबह अचानक घर हिलने लगा तथा बर्तन खनखनाने लगे। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। बाद में महसूस हुआ कि भूकंप का झटका है। इधर मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रुप के सदस्य लक्ष्मीकांत प्यारेलाल गुप्ता, संजय सिन्हा, दीपनारायण महतो, अधिवक्ता एस त्रिपाठी, महेश्वर यादव आदि ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अचानक महसूस हुआ कि धरती हिल रही है। सभी लोग एक साथ खड़े होकर अनहोनी की आशंका जताने लगे। थोड़ी देर बाद शांत हो गया। उसके बाद राहत की सांस ली।
Report By :- SHALU SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर