NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राज्य में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य भर में एक साथ पिछले 24 घंटे के भीतर 3198 पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही एक दिन में 31 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। हालांकि राहत देने वाली बात यह है कि 24 घंटे में ही 1798 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। 1273 संक्रमित सिर्फ रांची जिले में मिले हैं। इधर, काेराेना की चेन ताेड़ने के लिए राज्य सरकार गुरुवार को कुछ और सख्ती बढ़ा सकती है।
वहीं, मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 9, रांची से 7, धनबाद से 5, बोकारो, दुमका, कोडरमा से 2-2, सिमडेगा, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग से 1-1 मरीज शामिल हैं। अब पूरे राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,44,594 पहुंच गई है। इनमें से ठीक होने वालों की तादाद 1,26,178 है। वहीं, पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,155 है। इनमें से केवल रांची से 7,587 सक्रिय मरीज है।
- Advertisement -

कहां मिले कितने संक्रमित
बोकारो 130, चतरा 22, देवघर 100, धनबाद 160, दुमका 88, पू. सिंहभूम 368, गढ़वा 66, गिरिडीह 15, गोड्डा 43, गुमला 66, हजारीबाग 127, जामताड़ा 24, खूंटी 54, कोडरमा 125, लातेहार 73, लोहरदगा 44, पाकुड़ 19, पलामू 27, रामगढ़ 117, रांची 1273, साहिबगंज 107, सरायकेला 16, सिमडेगा 90, प. सिंहभूम 44
काॅलेज, काेचिंग व आंगनबाड़ी केंद्राें काे बंद करने पर विचार किया जा सकता है
वहीं, सरकार का मानना है कि राज्य में कड़े प्रतिबंध जल्द लागू नहीं किए गए ताे स्थिति और भी भयावह हाे सकती है। कड़े प्रतिबंधों के तहत राज्य में फिर काॅलेज, काेचिंग व आंगनबाड़ी केंद्राें काे बंद करने पर विचार किया जा सकता है। सिनेमा हाॅल और धार्मिक स्थलाें पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। शादी-विवाह में मेहमानाें की संख्या 200 से घटाकर 50 करने और नाइट कर्फ्यू लागू करने पर भी विचार किया जा सकता है।
क्षमता अनुसार जांच नहीं करने पर निजी लैब किए जाएंगे सील
इधर, कोरोना सैंपल के बैकलॉग को लेकर रांची DC छवि रंजन ने लैब संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी लैब संचालकों को बैकलॉग सैंपल जांच क्लियर करने का निर्देश दिया। कहा कि रिपोर्ट देने में देरी ना करें। समय पर जिला प्रशासन के संबंधित सेल और व्यक्ति को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। DC ने कहा कि निजी लैब की मजिस्ट्रेट द्वारा रैंडम जांच की जाएगी। लैब बंद होने और सैंपल जांच नहीं करने पर लैब सील भी किया जा सकता है।

धनबाद सदर अस्पताल में भी एक सप्ताह में शुरू हाेगा 60 बेड का ICU वहीं, काेराेना संक्रमण की दूसरी लहर मरीजाें की सांसें राेक रही है। वायरस से संक्रमित अधिकतर मरीजाें काे ऑक्सीजन व गहन चिकित्सा की जरूरत पड़ रही है। डेडिकेटेड काेविड अस्पताल कैथलैब व सेंट्रल अस्पताल का आईसीयू फुल हाे चुका है। मरीजाें की अधिक संख्या काे देखते हुए सामान्य बेड पर भी ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया है। कई प्राइवेट अस्पतालाें में भी संक्रमित मरीजाें के लिए ICU बेड शुरू किया जा चुका है। अब सदर अस्पताल में 60 बेड का ICU शुरू करने की तैयारी है। एक सप्ताह के अंदर ICU शुरू हाे जाएगा। उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमाशंकर सिंह के निर्देश पर सदर अस्पताल, धनबाद में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 60 बेड के ICU वार्ड का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है।
जमशेदपुर में पहली बार 12 साल के बच्चे समेत 9 की मौत, 368 नए संक्रमित मिले
इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से कुल 9 लोगों की मौत हुई है। अब तक के सबसे कम उम्र 12 साल के बच्चे की मौत हुई है। उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था। मृतक गोलमुरी निवासी है। साथ ही 8 और मरीजों की मौत हुई। इसमें बिष्टुपुर निवासी महिला (84) का इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल व सुंदरनगर निवासी पुरुष (85) का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। बाकी छह मरीजों का इलाज TMH में चल रहा था। इसमें जुगसलाई निवासी पुरुष (64), बारीडीह निवासी पुरुष (75), कदमा निवासी पुरुष (60), बारीडीह निवासी पुरुष (69), मानगो निवासी पुरुष (49), मानगो निवासी पुरुष (65) शामिल है। जिले में 48 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक 407 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
Report By :- SHADAB KHAN / PALAK SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI