Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एसोसिएशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल के सेमिनार में बोले झारखंड राज्य अध्यक्ष अब्दुला इकबाल :- मुस्लिम समुदाय में पिछड़ेपन का मुख्य कारण शिक्षा की कमी है

0 969

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मुस्लिम समुदाय में पिछड़ेपन का मुख्य कारण शिक्षा की कमी है। इस पिछड़ेपन को दूर करने का एक ही रास्ता है इस समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करें : ए एम पी झारखंड राज्य अध्यक्ष, अब्दुला इकबाल

अब हक़ मांगने से नही बल्कि छीनने से मिलेगा,

- Advertisement -

बस ज़रूरत है आपके बेदार होने की।।

प्यास कहती है के अब रेत निचोड़ी जाए,

अपने हिस्से में समन्दर नही आने वाला

एसोसिएशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल झारखंड चैप्टर के तत्वावधान में सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमे मुस्लिम समाज में व्याप्त शैक्षिक एवं आथि॔क पिछड़ेपन के कारणो पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ए एम पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (एन जी ओ कनेक्ट) फारुख सिद्दीकी ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा ही इस समस्या से निजात दिला सकता है, ए एम पी के द्वारा आथि॔क रुप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को 17 करोड़ रूपए की छात्रवृत्ति दी गई है। और भी कई योजनाओं पर संस्था काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष फारुख सिद्दीकी ने शिक्षा के महत्व को दीन की रोशनी में समझाया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन का एकमात्र कारण अशिक्षा है और उसको दूर करने के लिए अपने समाज के बच्चों को शिक्षा व रोजगार के लिए हुनर सिखाना बेहद ही ज़रूरी है! साथ ही सोशल सेक्टर में कॅरियर की संभावनाएं एवं व्यक्तित्व निर्माण व संवैधानिक मूल्यों पर भी अपनी कीमती राय रखी !

बिहार चैप्टर के प्रमुख रेयाज आलम ने स्वागत भाषण में संस्था का परिचय देते हुए बताया कि पुरे भारत में ए एम पी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रहा है। संस्था के मेम्बर योजनाओं को लागू करने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मुसलमानों को शैक्षिक,आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से पिछड़ेपन से उबारने के लिए शिक्षा की ज्योति जलाने की जरूरत है। इसके लिए शिक्षकों को ईमानदारी से न केवल स्कूलों में पठन-पठन करना होगा बल्कि स्कूलों के पोषक क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों से जोड़ना होगा। यह भी देखना होगा कि नामांकन के बाद बच्चों का स्कूलों में ठहराव हो। शिक्षकों के ऊपर यह बड़ी जिम्मेवारी है कि वे शिक्षा की गिरती शाख को बचाएं।

नवनियुक्त ए एम पी झारखंड राज्य अध्यक्ष अब्दुला इकबाल ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे और पुरे झारखंड में ए एम पी के योजनाओं को सफल क्रियान्वयन हेतु हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होने कहा कि मुस्लिम समुदाय में पिछड़ेपन का मुख्य कारण शिक्षा की कमी है। इस पिछड़ेपन को दूर करने का एक ही रास्ता है इस समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करें ! झारखंड राज्य अध्यक्ष अब्दुला इकबाल ने मोबाइल नेटवर्किंग पर अपनी बात रखते हुए बताया कि आज हर काम ऑनलाइन हो गया है अगर हम पढ़े लिखे नहीं है तो इसका उपयोग नही कर पाएंगें और हम इस दौड़ती दुनिया में पीछे रह जाएंगे। आज़ादी के इतने बरस बाद और तरक्कीशुदा दौर में मुसलमान खुद को पिछड़ा और ठगा सा महसूस कर रहा है ! इस पिछड़ेपन के ज़िम्मेदार काफी हद तक खुद मुसलमान भी हैं। देश के मुसलमानों ने कभी एकजुट होकर कौम की तरक्की के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मुसलमानों ने अपनी सोच बदलने की जंजीरें तोड़ने के लिए कभी एक अदना कोशिश भी नही की,

झारखंड राज्य फिजियोथैरेपी संगठन के अध्यक्ष साहेब अली ने कहा कि मुल्क़ आज़ाद होने के बाद मुस्लिमों के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते चले गए, आज़ादी के पहले और आजादी मिलने के कुछ सालों बाद तक सरकारी नौकरियों में मुसलमान 38% हुआ करते थे, जो घटते-घटते अब सिर्फ 1% रह गए हैं। आज़ादी के बाद देश के मुसलमानों को दूसरी कौमों की तरह शिक्षा, रोजगार और बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए था, मगर आजादी के बाद देश के हालात कुछ ऐसे बना दिए गए, और देश के मुसलमानों को इतना डरा दिया गया की देश का मुसलमान शिक्षा, रोजगार, तरक्की और बुनियादी जरूरतों को भूलकर अपनी इज्तज और जान की हिफाजत पर ध्यान देने लगा।  देश की राजनीतिक पार्टियों ने भी मुसलमानों के इस डर को खूब भुनाया और राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों के इस डर से मिलने वाले वोट से सत्ता पर काबिज होकर मजे लूटती रही, मगर देश का मुसलमान कल बर्बादी के जिस मोड़ पर खड़ा था आज भी उसी मोड़ पर उसी तरह खड़ा है। देश को आजाद हुए 66 बरस हो गए, इस दौरान कई सरकारें बदली तो कई हुक्मरान भी बदले, मगर अफसोस कि मुसलमानों के हालात किसी ने नहीं बदले।

कांफ्रेंस के दौरान समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम को सफल बनाने में दारुल अरकम स्कूल के निदेशक आमिर हमजा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं निदेशक भी उपस्थित थे इसके अलावा शहर के कई गण्यमन लोगों ने एसोसिएशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल के सेमिनार में शिरकत की !

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309