Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोहरदगा में दर्दनाक हादसा ! शादी की खुशियां मातम में तब्दील : बाराती गाड़ी और हाइवा के बीच भीषण टककर, 3 बच्चों की मौत, 30 घायल

0 291

CITY DESK, NATION EXPRESS, लोहरदगा

हाइलाइट्स

  • बारात से घर वापस लौटने के दौरान हादसा
  • प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर
  • शादी समारोह की खुशियां शोक में तब्दील

 झारखंड में लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के टाटी मोड के निकट शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। बाराती गाड़ी और हाइवा के बीच टक्कर में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए, जिसमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई। सभी घायलों को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

accident in lohardaga jharkhand three children died in collision of bus and  truck 30 barati injured - झारखंड में भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में  तीन बच्चों की मौत; 30बारात से घर वापस लौटने के दौरान हादसा

सभी मृतक और घायल गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के बनालात फटीटांड़ गांव के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के बानालात फटीटांड से बारात रांची के कांके गई हुई थी। शाम में विवाह के बाद सभी बाराती महालक्ष्मी यात्री बस संख्या जेएच01ईए-8810 से वापस लौट रहे थे। इसी बीच लोहरदगा से चिप्स अनलोड कर कुडू लौट रहे हाईवा संख्या जेएच01एफए-2496 के साथ टाटी चौक के समीप सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है। इसमें एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है। मृतकों में प्रियंका कुजूर (पांच वर्ष), सुमंती खेरवार (छह वर्ष) और एक आठ माह का बच्चा शामिल है। घायलों में हाईवा का चालक भरनो निवासी इलताफ अंसारी, विनित उरांव (30 वर्ष), विनोद उरांव (25 वर्ष), अनिता कुमारी (14 वर्ष), बलराम उरांव (32 वर्ष), बरियो उरांव (40 वर्ष), छत्रपाल उरांव (40 वर्ष), हीरालाल उरांव, कलामुनी देवी सहित दो दर्जन लोग शामिल हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर

सभी घायलों का कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 18 घायलों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं सात घायलों का इलाज कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी किया जा रहा है। कई घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल भी भेजा गया है। दुर्घटना के पीछे की वजह दोनों वाहनों की रफ्तार बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहन चालकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बस में घायल यात्रियों को बड़ी मुश्किल से किसी प्रकार से निकाल गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया

collision between Hyva Truck and bus 3 children died in Lohardaga |  Lohardaga Road Accident: हाइवा और बस की जबरदस्त भिड़ंत, 3 बच्चों की मौत|  Hindi News, JH Lohardagaशादी समारोह की खुशियां शोक में तब्दील

हादसे के बाद शादी-विवाह की खुशियां शोक में तब्दील हो गई है। घटना में प्रभावित लोगों के स्वजन कुडू और लोहरदगा पहुंचे हुए थे। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को लोहरदगा सदर अस्पताल में किया जाएगा। कुडू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Report By :- SONALI SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, लोहरदगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309