जल उठा महाराष्ट्र ! अंबेडकर स्मारक पर तोड़फोड़ के बाद हिंसा, भीड़ ने दुकानें-गाड़ियां जलाईं, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, दागे आंसू गैस के गोले, शहर का माहौल तनावपूर्ण
NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के परभणी में बुधवार को अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा भड़क गई है। परभणी के कई इलाकों में दुकानों-गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इसे लेकर कई इलाकों में आगजनी की गई जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बुधवार दोपहर प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में आगजनी की और जमकर उत्पात मचाया। इनसे निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि संविधान का अपमान करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। तोड़फोड़ के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण है।भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कुछ इलाकों में लाठीचार्ज भी किया गया। परभणी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। परभणी से लगे हिंगोली में भी हिंसा हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोपन दत्ताराव पवार (45) ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर स्मारक में संविधान की प्रतिकृति को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कई संगठनों ने शहर में बंद बुलाया था
जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसी उपद्रवी ने परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास रखी संविधान की प्रति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके विरोध में आज कई संगठनों ने शहर में बंद बुलाया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारी हिंसक हो उठे और जमकर आगजनी और पथराव किया। उपद्रवियों ने कई जगहों पर आगजनी की जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले छोड़े।
कई गाड़ियों को लगाई आग
प्रदर्शनकारियों ने यहां कई गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनमें आग लगा दी। इन्होंने कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद से ही शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। उधर, पुलिस जांच में जुटी हुई है कि संविधान की प्रति का अपमान करने के पीछे किन तत्वों का हाथ है।
हिंसा की तस्वीरें..
भीड़ ने रिहायशी इलाकों में भी पत्थरबाजी की संविधान की प्रति तोड़ने के खिलाफ लोगों ने बुधवार को परभणी बंद बुलाया था। इस दौरान आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। बंद के दौरान हिंसा भड़क गई और लोगों ने तोड़फोड़-आगजनी शुरू कर दी। कई रिहायशी इमारतों पर भी पत्थरबाजी की गई।
Report By :- SUPRIYA SINGH / NIKHAT SIDDIQUE, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र