Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शादीशुदा महिला को डिलीवरी ब्वॉय से प्यार हुआ: घर से भागकर मंदिर में शादी की

0 600

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर (BIHAR)

पत्नी पर चढ़ा डिलीवरी ब्वॉय से प्यार का खुमार, दोनों हुए फरार

मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा महिला प्यार के चक्कर में पड़ गई। ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय से अफेयर हो गया था। इसके बाद प्रेमी यश चौधरी के साथ वह घर से चली गई। 26 जनवरी को प्रेमी ने उसके साथ चामुंडा स्थान मंदिर में शादी कर ली। लेकिन, लगभग एक महीने रहने के बाद प्रेमिका को छोड़ कर भाग गया। अब प्रेमी सह पति को खोजने के लिए पीड़िता थाने पहुंची है।

- Advertisement -

हद है, पहले शादी के 16 साल बाद प्रेमी संग भागी महिला, अब मायके से प्रेमी संग 9 लाख रुपए लेकर फरार... — नवीन समाचार : समाचार नवीन दृष्टिकोण से….

थानाध्यक्ष के पास पहुंची पीड़िता

दरअसल, पीड़िता शुक्रवार को बोचहां थाना पहुंची। थानाध्यक्ष को बताया कि अब वह सड़क पर आ गई है। मायके और ससुराल नहीं जा सकती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली शादी पांच वर्ष पूर्व वैशाली जिले में हुई थी। लेकिन वह ज्यादातर अपने मायके में ही रह रही थी। वह ऑनलाइन समान की खरीदारी करती थी। डिलीवरी करने वाला युवक शरफुद्दीनपुर का था।

कई बार डिलीवरी करने आने के बाद उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर उससे बात करने लगा। बात करते-करते दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। इसके बाद आरोपी यश चौधरी उसे भगाकर ले गया। फिर एक दीदी के मकान में काफी दिनों तक रखा।

प्रेमी के साथ युवती - Dainik Bhaskar

8 मार्च को घर से निकला था

26 जनवरी को आरोपी युवक ने उसे चामुंडा स्थान मंदिर ले जाकर उस से शादी की। इसके बाद अपने घर के पास ही सलहा में किराए के मकान पर रख कर साथ साथ रहने लगा। इसी दौरान 8 मार्च को उसने कुछ देर में आने की बात कह कर घर से निकल गया। इसके बाद से वह वापस नहीं आया। मोबाइल पर काल करने पर बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां है और उसे लोग कहीं जाने नहीं दे रहे हैं। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाने में की।

इरमा जैदी और शहनाज ने अपनाया हिंदू धर्म, स्वाती और सुमन बनकर मंदिर में लिए सात फेरे | Bareilly News: Two Muslim girls converted to Hinduism and married boys - Hindi Oneindia

पति से संपर्क की कोशिश

वहीं, पीड़िता का कहना है कि उसे अब मकान मालिक भी घर खाली करने को कह रहा है। वह कहां जाए, क्या करे। कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत की जांच की गई है। उसके पति से संपर्क किया जा रहा है। आरोपी युवक के परिजनों को उसे सामने लाने को कहा गया है। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Report By :-SUPRIYA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309