Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिहार में नाबालिक लड़कियों को अगवा कर जबरन कराया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा, किशनगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का क्या भंडाफोड़

0 546

CRIME DESK, NATION EXPRESS, बिहार

ब्‍यूटी पार्लर की आड़ में Sex Racket का धंधा चलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को मुक्‍त कराया, जिसे किशनगंज से अगवा कर जिस्‍मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया था। मौके से पुलिस ने आरोपी शख्‍स और ब्‍यूटी पार्लर संचालिका को भी गिरफ्तार किया है। मामला गुड़गांव का है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिहार के किशनगंज की नाबालिग 21 दिसंबर से गायब थी। 25 दिसंबर को नाबालिग ने फोन कर परिजनों को बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसे गुड़गांव ले जाया गया है। जहां जबरन उससे एक ब्‍यूटी पार्लर में देह व्‍यापार का धंधा कराया जा रहा है।

- Advertisement -

sex racket busted in kishanganj,23 people arrested | bihar news | एक बड़े  रैकेट का पर्दाफाश - YouTube

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुड़गांव में मानव तस्करी पर काम करने वाली संस्था शक्ति वाहिनी की मदद से संपर्क कर मामले की जानकारी दी और मदद मांगी। संस्‍था की मदद से पुलिस ने किशोरी को एक ब्यूटी पार्लर से मुक्त कराया। किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया गया। फिलहाल किशोरी को बालिका गृह में रखा गया है। किशोरी के माता-पिता और किशनगंज पुलिस को किशोरी के बरामद होने की सूचना दे दी गई है।

Patna-Bihar News in Hindi: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं के साथ दलाल  को गिरफ्तार

मामले में गुड़गांव पुलिस ने किशोरी को अगवा कर गुड़गांव ले जाने वाले अररिया के राम सागर कुमार और ब्यूटी पार्लर संचालिका शबनम खातून को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि राम सागर कुमार मानव तस्‍करी के धंधे में पहले से ही लिप्‍त है। वह अबतक कई लड़कियों को बेच चुका है। वह गांव में भोलीभाली लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर और बड़े सपने दिखाकर दिल्ली, हरियाणा जैसे शहरों में ले जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। मोटी रकम मिलने पर वह लड़कियों को बेच भी देता था।

Report BY :- DIVYA SAGAR, CRIME DESK, NATION EXPRESS, बिहार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309