Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कारोबार जगत में दहशत: रांची के बड़े कारोबारी से PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

0 465

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी जालान परिवार से पीएलएफआई (PLFI) सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर 3 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. कारोबारी के स्टाफ मनीष शर्मा के बयान पर कोतवाली FIR File For extortion against liquor trader in Varanasiथाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कारोबारी का मोबाइल स्टाफ मनीष शर्मा के पास रहता है. कारोबारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर पीएलएफआई के लेटर हेड भेजकर रंगदारी की मांग की गई है. इसके अलावा फोन पर भी धमकी दी गई है. कारोबारी से कहा गया है कि रंगदारी का पैसा नहीं देने पर उसे जान से मार दिया जाएगा. इससे पहले भी अपर बाजार के दो कारोबारी और धुर्वा में रहने वाले टेंट व्यवसायी से पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी की मांग की जा चुकी है. एसएसपी (SSP) पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.!

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309