HEALTH DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक आंशिक लॉकडाउन किया जाएगा. हर रोज सुबह 6 से रात 9 बजे तक जीवन सामान्य रहेगा. लेकिन सप्ताह के आखिरी दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. चिकित्सा सेवाएं, औद्योगिक सेवाएं और मीडिया को लॉकडाउन में छूट दी जाएगी जबकि शादी, धार्मिक समारोह, खेल, राजनीतिक कार्यक्रम और शैक्षणिक संस्थान सामान्य दिनों में बंद रहेंगे. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने यह जानकारी दी है.
सीएम ने दी सख्त चेतावनी… नियमों का नहीं किया पालन… तो करना पड़ेगा लाॅक डाउन
कोरोना की रफ्तार हुई तेज, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन ? वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। संभाजीनगर (औरंगाबाद) में कोरोना के केस में वृद्धि होने की वजह से वीकेंड पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 11 मार्च से 4 अप्रैल तक बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात के समय प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसका समय रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक होगा। वहीं, वीकेंड पर पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र में पिछले दिनों अमरावती, अकोला, अकोट और मुरजितापुर में लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया था। वहीं, मुंबई में कई तरह की सख्ती को लागू किया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर कहा था कि वह इसे थोपना नहीं चाहते, मजबूरी भी कोई चीज है।
उन्होंने कहा था कि आठ से 15 दिनों में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। तब तक, राज्य में किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक सभा को प्रतिबंधित करने के अलावा कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।
कई हिस्सों में लॉकडाउन पर होगा फैसला
लॉकडाउन जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले पांच महीने के बाद रविवार को राज्य में एक बार फिर कोरोना के मामले 10 हजार को पार कर गए। बढ़ते मामलों से महाराष्ट्र सरकार की चिंता भी काफी बढ़ गई है।
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? बढ़ते कोरोना केसों के बीच मुख्यमंत्री ने लोगों
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 6281 ताजा मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शहर में लॉकडाउन लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आए तो लॉकडाउन दोबारा लगाया जा सकता है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण की संख्या अब 2,093,913 हो गई है। पिछले साल दिसंबर के बाद यह दूसरी बार है जब पश्चिमी राज्य में एक दिन में 6000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस बीमारी के कारण महाराष्ट्र में कुल 51,753 लोग मारे गए हैं।
हालांकि सरकार ने इसे अभी तक ’दूसरी लहर’ नहीं कहा है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लॉकडाउन प्रतिबंध सहित सभी तरह के निवारक उपाय करें। शनिवार रात से अमरावती और अकोला सहित कई जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि यवतमाल में, 18 फरवरी से 10 दिन का कर्फ्यू लगाया गया है जो पाँच या अधिक लोगों के जमावड़े को प्रतिबंधित करता है। वर्धा में स्कूलों और कॉलेजों को अगली सूचना तक बंद रहने का आदेश दिया गया है।
ठाकरे ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री, संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद, सामाजिक समारोहों जैसे शादियों और समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया गया। वे सभी इवेंट जिनमें सुपर-स्प्रेडर इवेंट बनने की क्षमता है।
Report By :- SUJATA TIWARI, BUREAU – IN – CHARGE , NATION EXPRESS, महाराष्ट्र