मणिपुर के DGP और IG रांची के JSCA चुनाव में एंट्री से चढ़ा सियासी पारा ! DGP राजीव कुमार अजयनाथ का IG अखिलेश झा एसके बेहरा का कर रहे हैं समर्थन
SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. अब इस चुनाव में दूसरे राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर के डीजीपी राजीव कुमार भी उन लोगों में शामिल हैं.
JSCA चुनाव 18 मई को: दो गुट आमने-सामने, अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा के बीच मुकाबला, मरांडी ने की प्रशासनिक दखल बंद करने की मांग
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. यह चुनाव 18 मई को आयोजित होगा. इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे. ‘द टीम’ गुट की अगुवाई अजय नाथ शाहदेव कर रहे हैं. उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए खुद नामांकन भरा है. उनकी टीम से सचिव पद के लिए पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने नामांकन दाखिल किया है. उपाध्यक्ष पद के लिए संजय पांडे, कोषाध्यक्ष के लिए अमिताभ घोष और संयुक्त सचिव पद के लिए क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने पर्चा भरा है. दूसरे गुट की अगुवाई जमशेदपुर के एसके बेहरा कर रहे हैं, जिन्हें IPS अखिलेश झा का समर्थन प्राप्त है.
- Advertisement -
इस गुट ने खुद को ‘टीम SK बेहरा–अमिताभ’ नाम दिया है. इस टीम से अध्यक्ष पद के लिए एस के बेहरा, उपाध्यक्ष के लिए नंदू पटेल, सचिव पद के लिए SB सिंह और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौम्य सेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं, संयुक्त सचिव पद के लिए राजकुमार शर्मा को उतारा गया है. जिला संघ प्रतिनिधियों के रूप में आलोक कुमार राय, प्रवीर कुमार सिंह, अरुण राय और दिनेश कुमार सिंह ने नामांकन भरा है. कमिटी सदस्य पद के लिए मो. उज्जैर, श्रवण जाजोदिया, गोपाल कृष्ण सहाय, गुरवारी हेंब्रम और नवल किशोर उपाध्याय के नाम सामने आए हैं. स्कूल क्लब का प्रतिनिधित्व शुभम कुमार करेंगे.
इस चुनाव में मणिपुर के DGP राजीव कुमार की एंट्री भी हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, राजीव कुमार इस चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की टीम का समर्थन कर रहे हैं और उनके लिए वोट मांग रहे है. फिलहाल, वह रांची स्थित CRPF के गेस्ट हाऊस में ठहरे हुए हैं. मणिपुर के DGP राजीव कुमार के आने से सियासत गरम हो सकती है. बीजेपी पहले ही इस चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका जता चुकी है.
बाबूलाल मरांडी का हस्तक्षेप पर आपत्ति:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JSCA चुनाव में प्रशासनिक हस्तक्षेप रोकने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारी खुलेआम प्रचार कर रहे हैं और अपने पद व संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। मरांडी ने कहा कि JSCA चुनाव सत्ता और प्रभाव का मंच बन गया है, जिससे चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है।
जेएससीए का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. दोनों ही गुटों द्वारा जेएससीए व स्टेडियम के संस्थापक अमिताभ चौघरी के नाम को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है.
Report By :- PRIYANKA JHA, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI