विदेशी लड़कियों से जिस्मफरोशी कराने की थी तैयारी, रांची पुलिस ने रेस्क्यू कर बरियातू के एक होटल से कराया आजाद
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
देह व्यापार से एतराज जताने पर इन्हें बाली रिसोर्ट हिल व्यू रोड बरियातू में बंधक बनाकर रखा गया था।
रांची पुलिस ने बरियातू के हिल व्यू रोड स्थित होटल बाली रिसोर्ट से चार लड़कियों का रेस्क्यू किया है। इनमें से तीन बांग्लादेश की रहने वाली हैं। तीनों लड़कियां बॉर्डर में लगे तार के बाड़ को रात के अंधेरे में काट कर भारत में प्रवेश की थी। सभी की उम्र 20 से 24 साल की है। इन लड़कियों पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को जेल भेज दिया है।
- Advertisement -
बांग्लादेश से आई हैं छह लड़कियां
बांग्लादेशी लड़कियों के रांची में अवैध तरीके से रहने और देह व्यापार की तैयारी की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की। गिरफ्तार की गई बांग्लादेशी महिलाओं ने बताया कि इनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आयी थी जो रांची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई है। गिरफ्तार लड़कियों से नाम पूछे जाने पर उन्होंने अपना फर्जी नाम पायल दास, अनिका दत्ता और खुशी बताया। ये तीनों नाम उनके भारत में आकर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड वाले थे। जबकि उनका असली नाम निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास, सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता और निपा अख्तर उर्फ खुशी है।
तीन फरार लड़कियों की हो रही तलाश
पुलिस इनसे मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य बांग्लादेशी लड़कियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार की गई लड़कियों ने फरार लड़कियों के नाम भी बताए हैं। उनके नाम प्रवीन, झुमा और हासी अख्तर है। सभी अपना नाम बदलकर भारत में रह रही हैं। रांची पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI