SSP से नहीं संभल रही है राजधानी की कानून व्यवस्था : रांची बनी अपराध की राजधानी, आज दिनदहाड़े मछली कारोबारी से 55 हजार की लूट
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अब मछली कारोबारी के हाथ से 55 हजार लूटकर फरार हुए अपराधी
* राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल
* राजधानी रांची को किसकी नजर लग गयी है न तो आम लोग समझ पा रहे हैं और न यहां का पुलिस प्रशासन
* अपराधी एक के बाद एक घटना को दे रहे हैं अंजाम
* रांची के एसएसपी को अपराध नियंत्रण के लिए उठाना होगा ठोस कदम
* शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों को देने होंगे कड़े निर्देश
- Advertisement -
झारखंड की राजधानी रांची मे इन दिनों अपराधियों के दिल से रांची पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है यही तो वजह है कि अब अपराधी लूट और डकैती के लिए अंधेरे का इंतजार नहीं करते बल्कि अब सूरज की रोशनी में भी लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं अभी कुछ दिनों पहले ही लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टिलरी के पास दिनदहाड़े युवक से 6 लाख रुपए की लूट लिए !

उसके कुछ दिन बाद ही रांची के व्यवसायी निजाम कबाड़ी के बेटे से कश्मीर वस्त्रालय के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने 3.50 लाख लूट लिए, ये दोनों पुलिस केस को सुलझा भी नहीं पाई थी कि राजधानी रांची के डिबडीह के पास आज फिर एक लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दे दिया

वही फिर एक बार मंगलवार की शाम झारखंड की राजधानी रांची गोलियों के तड़तड़ाहट से गूंज उठा बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में कालू लामा गैंग के लोगों ने बिट्टू खान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी !
राजधानी रांची में लूट, छिनतई की घटना बढ़ती ही जा रही है। हर दिन एक नये किस्से सामने आ रहे हैं। इसी बीच आज भी बाइक सवार अपराधियों ने एक मछली व्यवसाई के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। व्यवसाई से 55 हजार रूपये की लूट हुई है। बताया जा रहा है पैसे लूटने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल और सेटेलाइट चौक के आस-पास की है। जानकारी के मुताबकि बाइक में अपराधी थे। उनके पास हथियार था, जिसके बल पर दोनों ने घटना को अंजाम दिया। जगरनाथपुर थाना और डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
सवाल ये है कि आखिर रांची के लोगों को कब तक अपराधियों के खौफ में जीने पर मजबूर रहना पड़ेगा. कब तक पुलिस के हाथ इन अपराधियों के गिरेबां तक पहुंचेंगे देखते हैं.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI