Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

करोड़ो का जेवरात सहित कैश चोरी कर चुका शातिर इंजीनियर चोर राँची के स्टेशन रोड से गिरफ्तार लाखों के चोरी कर हवाई जहाज से राँची आया था

0 346

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी राँची के चुटिया थाना की पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने एक शातिर इंजीनियर चोर को स्टेशन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिमन्यु अर्जुन गुप्ता है। वह मुंबई से सोना चोरी करने के बाद फ्लाईट से छह सितंबर को भाग कर राँची पहुंचा था। उसने राँची के ही मेन रोड गुरुद्वारा के पास एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का 76 ग्राम सोना बेचा था। जिसकी कीमत करीब पौने चार लाख रुपए बताई जा रही है। मुंबई पुलिस को टेक्निकल टीम से जानकारी मिली थी कि अभिमन्यु राँची में छिपा हुआ है। उसके बाद मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र नाग्रे के नेतृत्व में एक टीम ने राँची में स्टेशन रोड स्थित होटल में चुटिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी की और उसे धर दबोचा।

Ghaziabad: रूममेट बनकर Gold चेन और ATM कार्ड उड़ा ले गया था चोर, आनलाइन  शापिंग से हुआ ट्रैक; आरोपित गिरफ्तार - Thief Posing As Roommate Took Away  Gold Chain Mobile and ATM

- Advertisement -

चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुम्बई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी। बताया कि अभिमन्यु मूल रूप से यूपी का बस्ती का रहने वाला है। उसने मुंबई से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की है।आरोपी के पास से एक चोरी का सोने का हार, मोबाइल सहित अन्य समान बरामद किया गया।बताया कि चोरी के जेवरात बेचकर जो रुपये मिला है,उसमें से करीब सभी पैसे ऑनलाइन जुए में एक दिन में हार गया है।पूछताछ में चोर अभिमन्यु ने बताया कि दो लाख जुआ में बीते रात ही हार गया है।

मुम्बई का शातिर इंजीनियर चोर राँची के स्टेशन रोड में एक होटल से धराया,लाखों  के चोरी कर हवाई जहाज से राँची आया था….. - झारखण्ड न्यूज़

वहीं मुंबई पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल और पूछताछ में पता चला है कि अभिमन्यु जुआ में तीन से चार करोड़ रुपए अबतक हार चुका है।जुआ और गर्लफ्रैंड को घुमाने के लिए पैसे जुटाने के लिये चोरी शुरू कर दी। उसने अबतक डेढ़ दर्जन से अधिक चोरिया की है। करोड़ो का जेवरात सहित कैश भी चोरी कर चुका है।बताया कि इस शातिर इंजीनियर चोर चोरी करके शहर छोड़ देता है और दूसरे शहर में जाकर रहने लगता।बताया कि देश के कई शहरों में अपना गर्लफ्रेंड्स बनाया है। पुलिस के अनुसार अभिमन्यु राँची में भी अलग अलग तीन प्रेमिका से मिला है। एक उसने राँची रेलवे स्टेशन के पास में,दूसरा होटल में और तीसरा रामगढ़ में प्रेमिका से मिला है।उसने लड़कियों को एक इंजीनियर के रूप में ही बताता था।अभिमन्यु फराटेदार अंग्रेजी बोलता है ताकि लोगों को कभी शक ना हो कि वो कितना बड़ा चोर है।

Report By :- RUPALI SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309