Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नक्सल प्रभावित गांव में रांची पुलिस की सराहनीय पहल, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे आवश्यक सामग्री

0 280

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची जिले के नक्सल प्रभावित छापर ग्राम स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया. इस सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाना और जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय और संपर्क बनाना है. इस सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में किया गया. इन  गांवों में आमजनों को लगातार नक्सलियों के द्वारा परेशान किया जाता रहा है. इस सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों इलाको में पढ़ रहे स्कूली बच्चों को
कॉपी, पेन, पेंसिल, स्केच, पेंसिल बॉक्स, फुटबॉल, चॉकलेट, बिस्किट और उसके अलावा आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया.  खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के तहत जानकारी उपलब्ध कराई। यहां पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के बीच समय बिताया। 

- Advertisement -

खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने कहा कि बच्चों मे किताबी ज्ञान के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान का होना भी बहुत जरूरी है। सामाजिक उत्थान के लिए व्यवहारिक ज्ञान अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम के तहत महीने में एक दिन प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी निर्धारित सिलेबस की जानकारी बच्चों को देंगे। इससे बच्चों के मन मे पुलिस के प्रति डर व झिझक समाप्त होगी और वे बिना डरे अपनी बात कह सकेंगे और आदर्श समाज के निर्माण मे महत्वपूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि वैसे तो रांची जिले के दस स्कूलों का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ है,लेकिन कार्यक्रम शुरू करने वाला यह विद्यालय जिले का पहला स्कूल बन गया है। खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने आगे कहा की बच्चे देश के भविष्य है, इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे पुलिस से जुड़ेंगे, जिससे सभ्य समाज का निर्माण होगा। पाठयक्रम के अनुसार बच्चों को पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, धैर्य, सहिष्णुता, सड़क सुरक्षा तथा यातायात जागरूकता, सहानुभूति, बड़ो का आदर, कार्य करने का रवैया, टीम भावना,अनुशासन तथा सामुदायिक पुलिसिंग तथा छात्र विषय पर जानकारी दी गई। स्कूल पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक मांडर, थाना प्रभारी बुडमू, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, एवं आस पास के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस द्वारा आहूत इस कार्यक्रम की सराहना की गई।

बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सरकारी सुविधा पहुंचाने, बेहतर समन्वय और संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि ग्रामीणों तक सरकारी सुविधा पहुंच सके और नक्सलियों को भी कमजोर किया जा सके.

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309