खलारी DSP राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में रांची पुलिस को मिली सफलता ! पकड़ा गया PLFI का कुख्यात एरिया कमांडर सुल्तान
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है, झारखण्ड के कई जिलों में पुलिस के लिए सर दर्द बना पीएलएफआई का कुख्यात एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल एक कार्बाइन, कई गोली के अलावा कई सामग्री पुलिस ने बरामद किया है, लंबे समय से पुलिस को कृष्णा यादव की तलाश थी। यह जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने दी

पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर कृष्णा यादव कई जिलों के लिए सिर दर्द बना हुआ था।राँची के साथ साथ लोहरदगा,खूंटी, लातेहार आदि जिलों में भी उसने कई घटनाओं का अंजाम दिया था। क्रेशर और वाहनों में आगजनी,गोलीबारी, हत्या सहित कई मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
- Advertisement -

कृष्णा यादव लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। इसी बीच राँची के एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि नक्सली कृष्णा यादव मैकलुस्कीगंज इलाके में आया है।जिसके बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में खलारी थाना,मैकलुस्कीगंज थाना की पुलिस और एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और नक़्लसी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में पुलिस का कहना है कि एरिया कमांडर कृष्णा यादव पकड़ा गया है।फिलहाल इससे ज्यादा वह कुछ जानकारी नहीं दे सकते हैं।कृष्ण यादव की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।वह क्षेत्र में दहशत बना हुआ था।लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे।
रांची, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिलों में दर्ज हैं केस
कृष्णा यादव के खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और रांची सहित अन्य कई जिलों में केस दर्ज हैं. कुछ वर्ष पहले रांची पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था. जब उसे बालूमाथ थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था, तब वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था. भागने के बाद वह फिर से संगठन में शामिल हो गया. इसके बाद उसने रांची और लोहरदगा में क्रशर प्लांट के संचालकों से लेवी वसूलनी शुरू कर दी. एक बार वह मुठभेड़ में भी बच निकला था.
Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI