कांटाटाेली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर रांची पुलिस तैयार : डायवर्सन के पास जाम लगा तो बड़े वाहनों की नो इंट्री, छोटे वाहनों से भी जाम लगने पर रूट होगा डायवर्ट
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
- प्लॉनA :- डायवर्सन के पास जाम लगा तो बड़े वाहनों की नो इंट्री
- प्लॉन B :- छोटे वाहनों से भी जाम लगने पर रूट होगा डायवर्ट
काेकर से स्टेशन राेड की ओर जाने वाले वाहन लालपुर, डंगराटाेली, कांटाटाेली, बहुबाजार हाेते हुए सुजाता चाैक के रास्ते धुर्वा की ओर आना-जाना कर सकेंगे। इसी तरह बहू बाजार और नामकुम से काेकर की ओर जाने वाले वाहन कांटा टाेली हाेते हुए डंगरा टाेली के रास्ते लालपुर से पुरूलिया राेड हाेते हुए काेकर तक पहुंचना हाेगा।
- Advertisement -
कांटाटाेली में फ्लाईओवर का काम शुरू हाेते ही शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। काम शुरू हाेते ही कांटाटाेली-काेकर रूट पर आने-जाने वाले वाहनाें के लिए डायवर्सन बनाया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार ब्लूप्रिंट के अनुसार अगर डायवर्सन से सभी गाड़ियाें का फ्लाे आसानी से नहीं हाे पाता है ताे कांटाटाेली में 24 घंटे बड़े वाहनाें के लिए नाे इंट्री लगा दी जाएगी। नाे इंट्री लगने के बाद कांटाटाेली से काेकर की ओर आने वाले बड़े वाहनाें काे नामकुम से टाटीसिल्वे हाेते हुए खेलगांव के रास्ते काेकर तक आना हाेगा।
इसी तरह काेकर से कांटाटाेली, स्टेशन राेड और रातू राेड समेत अन्य जगहाें पर बड़े वाहन खेलगांव चाैक हाेते हुए टाटीसिल्वे के रास्ते जा सकेंगे। इसके बाद भी कांटाटाेली में जाम की स्थिति बनती है ताे रूट काे डायवर्ट कर दिया जाएगा।

काेकर से कांटाटाेली जाने वाले रूट काे डायवर्ट कर लालपुर के रास्ते डंगराटाेली हाेते हुए कांटाटाेली तक जा सकेंगे। इसी तरह काेकर की ओर जाने वाले वाहन डंगरा टाेली हाेते हुए लालपुर के रास्ते जा सकेंगे।
2 फेज में काम… पहले फेज में कोकर से आने वाला लेफ्ट लेन रहेगा बंद
फ्लाईओवर निर्माण का कार्य दो फेज में हाेगा। पहले फेज के काम के समय ट्रैफिक रूट को स्मूथ करने के लिए लेफ्ट लेन फ्री किया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज का काम करने के लिए राइट लेने को फ्री किया जाएगा।
पहले फेज में काेकर से कांटाटाेली की ओर जाने वाले लेफ्ट लेन में काम हाेगा। ऐसे में लेफ्ट लेन काम के लिए फ्री होगा और इस रूट पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
दूसरे फेज में राइट लेन काम के लिए फ्री होगा। बहू बाजार और नामकुम की ओर से काेकर जाने वाले रूट काे डायवर्ट कर डंगराटाेली की ओर से आवागमन चालू कराया जाएगा।

रूट डायवर्ट हुआ तो लालपुर-काेकर रोड में बढ़ेगा लोड
रूट डायवर्ट हाेने की स्थिति में लालपुर-काेकर रूट का भी भार बढ़ेगा, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हाे सकती है। ऐसे में सुगम यातायात बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियाें की तैनाती की जाएगी। इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
काेकर से स्टेशन राेड की ओर जाने वाले वाहन लालपुर, डंगराटाेली, कांटाटाेली, बहुबाजार हाेते हुए सुजाता चाैक के रास्ते धुर्वा की ओर आना-जाना कर सकेंगे। इसी तरह बहू बाजार और नामकुम से काेकर की ओर जाने वाले वाहन कांटा टाेली हाेते हुए डंगरा टाेली के रास्ते लालपुर से पुरूलिया राेड हाेते हुए काेकर तक पहुंचना हाेगा।
निर्माण शुरू होते ही नए नियम से होगा परिचालन
ट्रैफिक पुलिस की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जैसे ही शुरू हाेता है, नया नियम चालू कर दिया जाएगा, ताकि वहां से आने-जाने वाले लाेगाें काे किसी प्रकार की काेई परेशानी ना हाे। शुरुआती समय में डायवर्जन बनाकर गाड़ियाें का आना-जाना कराया जाएगा। इसके बाद भी अगर परेशानी हाेती है ताे बड़े वाहनाें का 24 घंटा नाे इंट्री रहेगा। इसके बाद भी अगर यातायात सामान्य नहीं हाे पाता है ताे रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। जीतवाहन उरांव, ट्रैफिक डीएसपी
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI