NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं वाईएस रमेश
वर्तमान में जैप 1 के कमांडेंट है
- Advertisement -
आईपीएस अधिकारी वाईएस रमेश इससे पहले रांची के ट्रैफिक एसपी के पद पर भी रह चुके हैं
रांची शहर के लोअर बाजार थाना, हिंदपीरी थाना, चुटिया थाना और कोतवाली थाना प्रभारियों पर गिर सकती है गाज : सूत्र
नगर पुलिस अधीक्षक भी हटाए जा सकते हैं : सूत्र
रांची उपायुक्त छवि रंजन के भी तबादला तय : सूत्र
वाई एस रमेश बन सकते हैं रांची के नए पुलिस कप्तान
10 जून को हुए रांची हिंसा के बाद रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा पर गाज गिरना लाजमी था लेकिन मांडर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की वजह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आईपीएस का तबादला नहीं कर पा रहे थे, जिस तरह से रांची हिंसा में दो मासूम युवकों ने अपनी जान गवा दी उसके बाद रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक समेत शहर के कई थाना प्रभारियों पर गाज गिरना तय था,
आदर्श आचार संहिता होने के कारण आईएएस और आईपीएस का ट्रांसफर नहीं हो पा रहा था मांडर विधानसभा उपचुनाव खत्म होते ही रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के बदले तेजतर्रार आईपीएस Y S रमेश को रांची पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, वही कयास लगाया जा रहा है कि नगर पुलिस अधीक्षक, रांची के उपायुक्त, समेत शहर के कई थाना प्रभारी हटाए जा सकते हैं, गौरतलब है कि रांची हिंसा की घटना के बाद रांची के कई मुस्लिम तंजीमो ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रांची हिंसा के दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया था और पूरे घटनाक्रम का वीडियो पेन ड्राइव में उपलब्ध कराया था जिसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी !
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI